20 APRSATURDAY2024 10:17:42 AM
Nari

इन कारणों के चलते शादी से दूर भागती है लड़कियां

  • Updated: 17 Aug, 2017 05:31 PM
इन कारणों के चलते शादी से दूर भागती है लड़कियां

शादी का फैसला हर किसी के लिए सबसे अहम फैसला होता है। प्यार-मोहब्बत या लिव-इन-रिलेशनशिप के फैसले लेना तो आसान होता है लेकिन शादी न करने का फैसला करना सबसे मुश्किल होता है। आजकल ज्यादातर लड़कियां अपनी जिंदगी में कुछ बनने के लिए शादी को न करने का फैसला ले लेती है। लड़कियों के शादी न करने के पीछे सिर्फ यही एक वजह नहीं है बल्कि उनके इस फैसले के पीछे और भी कई कारण होते है। आज हम लड़कियों के शादी न करने के इन्ही कारणों के बारे में बताने जा रहे।

 

1. कमिटमेंट करना
हर लड़की अपने घर-परिवार, सर नेम और रिशतो को छोड़ कर नये परिवार में जाना पड़ता है। समय आने पर आने पर लड़के अपनी कम्टमेंट को पूरा करने की बजाए उनके बाहर जाने से लेकर कपड़े पहनने तक पर रोक-टोक करने लग जाते है। इसी रोक-टोक के चलते लड़कियां न करने के फैसले को ही बेहतर मानती है।

PunjabKesari

2. शादीशुदा लोगों का नाखुश होना
लड़किया अक्सर परिवार या फ्रेंड्स को शादी की ज़िम्मेदारियों के निचे दबे हुए देखा है। वो अक्सर ऐसे कपल्स को देखती है जो बच्चों के कारण साथ रह रहें होते है या तलाक लोकर अलग हो गए होते है। ऐसे कपल्स को देखकर उनका शादी पर से भरोसा उठ जाता है।

PunjabKesari

3. पुरुषों का सहारा नहीं चाहिए
आत्मनिर्भर लड़कियों को अक्सर किसी भी पुरुष का सहारा लेना पंसद नहीं होता। इस तरह की आत्मनिर्भर लड़कियों को शादी के बाद अपनी आजादी खो जाने से डर लगता है। अगर उनकी तनख्वाह भी अच्छी हो तो वो शादी से ज्यादा अकेला रहना पंसद करती है।

PunjabKesari

4. बच्चे नहीं चाहिए
अक्सर शादी के तुरंत बाद पार्टनर या फिर उसके घर वाले शादी के बारे में सोचने लग जाते है। ऐसे में लड़की को अपना काम छोड़ कर घर पर रहना पड़ता है। अगर वो काम करने के लिए कहती है तो उसका पति और घरवाले इस बात से इंकार कर देते है। ऐसे में लड़कियां शादी न करने के फैसले को ही बेहतर समझती है।

PunjabKesari

5. शादी के नाम से चिढ़
माता-पिता से लेकर ब्यूटी पार्लर वालों तक हर कोई लड़कियों से बस यहीं पूछता है कि तुम आखिर शादी कब कर रही हो। इसी कारण आप शादी पार्टियों में जाना बी बंद कर देती हो लेकिन ये सवाल आपका पीछा महीं छोड़ता। इसी कारण लड़कियों को शादी के नाम से भी चिढ़ हो जाती है।

Related News