शादी जिदंगी का सबसे महत्वपूर्ण फैसला होता है। इससे लड़का और लड़की दोनों की जिदंगी बदल जाती है। शादी के बाद ज्यादा बदलाव लड़कियों की लाइफ में आता है क्योंकि उन्हें अपना घर छोड़कर दूसरे घर जाना पड़ता है। ऐसे में जिस लड़के से वह शादी कर रही है उसके बार में लड़की को हर बात पता होनी चाहिए ताकि आगे जाकर कोई परेशानी न हो। एक अच्छे रिश्ते के लिए पति-पत्नी दोनों में समझदारी और प्यार होना बहुत जरूरी है जो एक-दूसरे से बातचीत करके ही बनाया जा सकता है। ऐसे में शादी से पहले सभी लड़कियों को लड़कों से कुछ सवाल जरूर करने चाहिए।
1. लक्ष्य के बारे में
लड़कियों का सबसे पहला सवाल यही होना चाहिए कि जिस से वह शादी करने वाली है उसकी जिदंगी का लक्ष्य क्या है और उस बीच वह शादी के रिश्ते को कितना महत्व देता है।
2. क्यों प्यार करते हो
यह सवाल ज्यादातर प्रेमी अपने रिश्ते की शुरूआत में करते हैं कि वह आपसे क्यों प्यार करते हैं लेकिन शादी से पहले भी यह सवाल करना बहुत जरूरी है कि कहीं लड़के सिर्फ आपकी शारीरिक सुंदरता से ही तो नहीं आकर्षित हैं क्योंकि अगर ऐसा है तो शादी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाती।
3. समझौता
हर रिश्ते में समझौता करना बहुत जरूरी है। ऐसे में लड़कियों को होने वाले पति से जरूर पूछना चाहिए कि क्या वह शादी के बाद जरूरत पड़ने पर समझौता कर सकता है।
4. परिवार के साथ रिश्ता
अगर लड़के का अपने परिवार के साथ सही रिश्ता नहीं है तो शादी के बाद लड़कियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में लड़के के अपने परिवार के साथ कैसे रिश्ते हैं, इस बारे में जरूर पता लगाना चाहिए।
5. फैमिली प्लानिंग
शादी के बाद फैमिली प्लानिंग के बारे में पार्टनर के विचार जरूर जानने चाहिए ताकि पता चल सके कि वह शादी के कितने समय के बाद और कितने बच्चे चाहते हैं।