25 APRTHURSDAY2024 1:52:22 PM
Nari

रिलेशनशिप में लड़कों से ज्यादा लड़कियां करती हैं अत्याचार, जानिए कैसे

  • Updated: 14 Apr, 2018 02:04 PM
रिलेशनशिप में लड़कों से ज्यादा लड़कियां करती हैं अत्याचार, जानिए कैसे

प्यार एक एेसा अहसास है जिसको हर कोई महसूस करना चाहता है। यही कारण है कि आजकल ज्यादातर लड़कों की गर्लफ्रैंड होती हैं । जिंदगी में उसके आने से चारों और खुशियां ही खुशियां आ जाती है। मगर रिलेशनशिप के कुछ साइड इफेक्ट्स भी झेलने पड़ते हैं। लड़कियों को ही नहीं लड़को को भी कई बार छोटे मोटे अत्याचारों का सामना करना पड़ता है। पर दुख की बात तो ये है कि इतने अत्याचार करने के बाद भी लड़कियां लड़को को जानू, सोना कहकर मना ही लेती हैं। लड़के भी आसानी से मान जाते हैं। आज हम आपको रिलेशनशिप में लड़कियों द्वारा किए जाने वाले अत्याचारों के बारे में बताएंगे। 

 


1. रोना
अपनी बात को मनवाने के लिए लड़कियां रोने लगती हैं। लड़के उनकी आंखों में आंसु देखकर पिघल जाते हैं और वहीं काम करते हैं जो उनकी गर्लफ्रैंड उनको करने के लिए कहती है। इसके अलावा अपनी गलती को छिपाने के लिए भी लड़कियां रोने लगती हैं। रो-रो कर वह लड़को पर बिना बोले ही अत्याचार करती हैं।

 

2. मैं सिंगल ही ठीक थी
जब कभी ब्वॉयफ्रैंड से किसी बात पर बहस होती है तो गर्लफ्रैंड एक ही बात बोलती है। इससे अच्छा तो मैं सिंगल ही होती। तुम्हारे साथ रिलेशनशिप में पड़कर मैने गलती की। अब मैं तुमसे इतना प्यार करती हूं कि तुम्हें छोड़ भी नहीं सकती। इस बात को सुनकर लड़के का दिल पसीज जाता है और वह गलती न होने पर भी सॉरी बोल देता है।

 


3. घरेलू हिंसा 
तानों के अलावा लड़को के साथ घरेलू हिंसा भी होती है मगर इस तरह के केस बहुत कम सामने आते हैं। लड़के यह सोचकर चुप हो जाते हैं कि अगर घर के बाहर किसी को पता चला तो इंसल्ट होगी। बेचारे कई लड़के तो अपनी गर्लफ्रेंड से थप्पड़ तक खाते हैं। 

 

 

4.  सवालों की झड़ी
अगर लड़का घर आने में लेट हो जाए या फोन पिक नहीं करता तो गर्लफ्रैंड सवालों की झड़ी लगा देती है । उस समय जितन दुख होता है केवल लड़के ही समझ सकते हैं। इस तरह के अत्याचार लड़कियां लड़कों पर करती हैं।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News