20 APRSATURDAY2024 11:06:45 AM
Nari

बिना सर्जरी जापानी गुड़िया जैसी दिखती है यह लड़की

  • Updated: 09 Jan, 2017 11:25 AM
बिना सर्जरी जापानी गुड़िया जैसी दिखती है यह लड़की

लाइफ्सटाइलः अपने आप को सुंदर और अलग दिखाने के लिए लड़कियां क्या-क्या नहीं करती। खूबसूरती पाने के लिए कॉस्मैटिक सर्जरी,ब्यूटी ट्रीटमैंट के अलावा मेकअप करने के लिए भी लड़कियां तैयार रहती हैं। लंदन के नार्थ ईस्ट इलाके में रहने वाली फिफी एलविन (Fifi Evelyn)नाम की लड़की ने भी अपनी सादगी से तंग आकर कुछ ऐसा करने का सोचा जिससे लोग उसकी तरफ आकर्षित हो जाएं। पहली सिंपल सी दिखने  वाली यह लड़की अब बिल्कुल डॉल की तरह दिखाई देती है। 


बिना सर्जरी बनी डॉल
फिफी का कहना है कि उसने अपने इस अंदाज के लिए किसी तरह की कोई सर्जरी नहीं करवाई और न ही कोई ब्यूटी ट्रीटमैंट का सहारा लिया। वह डॉल जैसी दिखने के लिए रोजाना दो घंटे मेकअप करती हैं। जिससे वह बिल्कुल जापानी गुडिया जैसी दिखाई देती है। 

डिजाइनर है यह डॉल
फिकी की उम्र 26 साल है और वह पेशे से डिजाइनर है। अपनी बदली लुक के कारण उनके काम पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ा। पहले लोग सादगी के कारण लोग उसका मजाक उड़ाते थे। उसे पसंद नहीं करते थे,इसी कारण उसने अपने आपको बदलने का फैसला लिया। 

सुबह उठते ही करती है मेकअप
रोजाना सुबह उठते ही फिफी पहले 2 घंटे मेकअप करने के लिए लगाती है। आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लैंस लगाती है। बालों के रंग बदल कर वह बिल्कुल जापानी गुड़िया जैसी दिखाई देती है। फिफी ने किसी तरह की कोई सर्जरी नहीं करवाई।

डॉल बनकर बेहद खुश
फिफी की कहना है कि वह देखने में भले डॉल जैसी लगती है लेकिन उसका रहन-सहन बहुत साधारण है। अपने बदले रूप से वह बेहद खुश है और उसमें पहले से कही ज्यादा आत्मविश्वास आया है। उसके दोस्त और लोग उसे पसंद करने लगे हैं। 

Related News