24 APRWEDNESDAY2024 5:28:36 AM
Nari

यहां लड़कियां कर रहीं हैं लड़कों की तलाश! (Pix)

  • Updated: 24 Oct, 2016 12:23 PM
यहां लड़कियां कर रहीं हैं लड़कों की तलाश! (Pix)

हर लड़की शादी का सपना देखती है कि कब उसकी शादी होगी और वो अपने पति के साथ अपनी दुनिया बसाएगी। दुनिया में एक कस्बा ऐसा भी है जहां की लड़कियां है तो बहुत खूबसूरत लेकिन इनको शादी के लिए कोई लड़का नही मिल रहा। 


यह कस्बा ब्राजील के नोइवा में दो पहाड़ों के बीच बसा है और यह जगह देखने में भी बहुत खूबसूरत है। इस कस्बे में रहने वाली ज्यादातर 20-35 साल की लड़कियां कुवांरी हैं और शादी करने के लिए कुवांरे लड़कों की तलाश कर रही हैं।


इस कस्बे में लड़कों की संख्या लड़कियों के मुकाबले में बहुत कम है लेकिन लड़कियां अपने कस्बे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। कोई लड़का इस कस्बे में रहना नहीं चाहता। इसकी खास वजह यह है कि यहां पर औरतों के नियम ही चलते हैं और इन्ही पर पुरूषों को चलना पड़ता है। इस कस्बे के बाहर के लोग इस शर्त के लिए बिल्कुल तैयार नहीं। 

Related News