25 APRTHURSDAY2024 3:28:49 PM
Nari

एक घंटे में 8 लाख कमा लेती है यह लड़की, काम जान आप भी जाएंगे हैरान

  • Updated: 29 May, 2018 04:26 PM
एक घंटे में 8 लाख कमा लेती है यह लड़की, काम जान आप भी जाएंगे हैरान

मॉडर्न जमाने में जरूरतें इतनी बढ़ गई है कि हर व्यक्ति पैसे के पीछे भागता है। पैसा कमाने के लिए लोग दिन-रात एक कर देते हैं लेकिन आज हम आपको एक एेसी लड़की के बारे में बताने जा रहे है जो सिर्फ एक घंटे में 8 लाख रुपए कमा लेती है। जी हां, यह लड़की सिर्फ गेम खेलकर ही हर घंटे 8 लाख रुपए कमा लेती है। 

ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली चेल्सिया न ही कोई जॉब करती है और न ही कोई बिजनेस। वह घर पर ही हर घंटे गेम खेलकर 8 लाख की कमाई कर लेती है। वह ऑनलाइन गेम खेलती है और लोग उसके गेम को लाइव देखते है। वीडियो गेम में लाइव स्टीमिंग के दौरान एड और स्पॉन्सर बहुत ज्‍यादा मिलने के कारण चेल्सिया लगभग 1 घंटे में ही 8 लाख रुपए कमा लेती है।
PunjabKesari
चेल्सिया ने फार्मेसी में डिग्री की हैं लेकिन उन्हें कंप्यूटर में रूचि थी इसलिए उन्होंने गेम खेलना शुरू किया। गेम की दुनिया में चेल्सिया के लगभग 47 लाख फॉलोअर्स हैं। कई लोग चेल्सिया से इंस्पायर होकर उनकी तरह बनना चाहते है।
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News