25 APRTHURSDAY2024 5:22:10 PM
Nari

सफेद दाग से हो गए हैं परेशान तो अपनाएं ये उपाय

  • Updated: 12 Apr, 2017 11:47 AM
सफेद दाग से हो गए हैं परेशान तो अपनाएं ये उपाय

पंजाब केसरी(सेहत) : साफ-सुंदर चेहरे की हर कोई चाह रखता है। लेकिन कभी -कभी कुछ लोगों को चेहरे पर या फिर शरीर के कई हिस्सों पर सफेद दाग हो जाते हैं जोकि देखने में काफी बुरे लगते हैं। सफेद दाग एक त्वचा रोग है। इससे शरीर में किसी भी तरह की खारिश या दर्द नहीं होता। चेहरे पर सफेद दागों के पड़ने की वजह शरीर में कैल्शियम की कमी होती है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं होती। कैल्शियम की गोलियां या कुछ घरेलू असरदार नुस्खे अपनाने से इस समस्या से आसानी से राहत पाई जा सकती है।


सफेद दाग का व्यक्ति ठीक हो जाता है लेकिन थोडे धैर्य रखने की जरूरत है। अगर आप सफेद दाग के रोग को दूर करना चाहते हैं तो यह कोई मुश्किल काम नहीं। बस आपको  जरूरत है इन घरेलू उपायों को आजमाने की साथ ही कुछ बातों का ध्यान रखने की। 


1. तली-भुनी चीजों से बना लें दूरी
यदि सफेद दाग की परेशानी हो तो तली हुई चीजों से दूर ही रहना चाहिए। साथ ही उडद की दाल, मांस व मछली को भी कम खाएं। 
2. गुड
खाने में गुड कम मात्रा में खाएं। साथ ही खट्टी चीजों से दूर रहें, जैसे- आचार, खटाई तथा विटामिन सी का सेवन नहीं करना चाहिए। 
3. अखरोट
अखरोट का सेवन इस समस्या में सबसे लाभदायक और कारगर उपाय है। यह सफेद पड़ चुकी त्वचा को ठीक कर सकता है। इसलिए इसे अपनी रोज की डाइट में शामिल करें। 
4. लहसुन
लहसुन के रस में हरड को घिसकर लेप करने से सफेद दाग कम हो जाते हैं। इसको रोज अपनी डाइट में शामिल करें। इससे धीरे-धारे सफेद दाग खत्म हो जाते हैं।
5. नीम 
कहते हैं नीम हर मर्ज की दवा है आप अगर सफेद दागों से छुटकारा चाहते हैं तो नीम की पत्ती, निंबोली आदि को सुखाकर पीस लें और इसे प्रतिदिन थोड़ी मात्रा में लें। सफेद दाग के लिए नीम किसी वरदान से कम नहीं है।
6. नमक 
खाने में नमक का कम सेवन करना चाहिए। हो सकें तो सेंधा नमक को खाने में शामिल करें।
7. बथुआ के पत्ते
सफेद दाग होने पर बथुआ के पत्तों के रस की मालिश रोजाना करनी चाहिए। 
8. दूध से बने पदार्थ
दूध से बनी चीजों का सेवन कम कर दें, मिठाई, रबड़ी, दही का एक साथ खाने में शामिल न करें। 

Related News