24 APRWEDNESDAY2024 3:55:29 AM
Nari

पेट के कीड़ों से एक ही हफ्ते में पाएं छुटकारा

  • Updated: 19 Sep, 2017 10:25 AM
पेट के कीड़ों से एक ही हफ्ते में पाएं छुटकारा

गलत खान-पान की वजह से लोगों को पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। जब व्यक्ति को हमेशा पेट में दर्द, गैस, बदहजमी और खाने की इच्छा न रहे तो यह पेट में कीड़े होने के संकेत होते हैं। पेट में कीड़ों की समस्या ज्यादातर छोटे बच्चों में ही देखी जाती है लेकिन बड़े लोगों के पेट की आंतों में भी कीड़े हो जाते है। ऐसा सिर्फ गंदा और दूषित भोजन खाने की वजह से होता है। आंतों में कीड़े होने से बुखार हो जाता है और चक्कर आने लगते हैं। ऐसे में पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी कर सकते हैं। आइए जानिए ऐसे ही कुछ आसान उपायों के बारे में

1. अजवायन
अजवायन पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ऐसे में आंतों के कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए भी अजवायन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आधा ग्राम अजवायन के चूर्ण में समान मात्रा में पीसा हुआ गुड़ मिलाएं और इसकी गोलियां बना लें। रोजाना दिन में तीन बार 1-1 गोली खाने से  पेट के कीड़े मर जाते हैं।
PunjabKesari
2. काला नमक
इसके लिए आधा ग्राम अजवायन के चूर्ण में समान मात्रा में काला नमक मिलाएं और इस चूर्ण को सुबह-शाम गर्म पानी के साथ लें। रोजाना इसका सेवन करने से कुछ ही दिनों में आराम मिलेगा।
PunjabKesari
3. अनार के छिलके
पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए अनार के छिलकों को सुखाकर उनका चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को दिन में 3 बार 1-1 चम्मच लेने से फायदा होगा।
4. नीम के पत्ते
नीम के पत्तों में मौजूद एंटी-बॉयोटिक गुण पेट के कीड़ों को नष्ट करने में मदद करते हैं। इसके लिए नीम के पत्तों को पीसकर उसमें शहद मिलाकर पीने से फायदा होता है। इससे पेट की आंतें अच्छी तरह साफ हो जाती हैं और कीड़े भी मर जाते हैं।
PunjabKesari
5. लहसुन
इसके लिए लहसुन को पीसकर उसमें थोड़ा-सा सेंधा नमक मिलाकर सुबह-शाम खाएं। इसे आप रोटी के साथ भी खा सकते हैं। कुछ दिनों तक लगातार इसका सेवन करने से फायदा होगा।

Related News