19 APRFRIDAY2024 2:30:27 PM
Nari

पेट पर अनचाहे बालों को घर पर ही करें आसानी से दूर

  • Updated: 01 Apr, 2017 06:15 PM
पेट पर अनचाहे बालों को घर पर ही करें आसानी से दूर

घर पर वैक्स पैक बनाने का तरीक़ा : शरीर के किसी भी अंग पर अनचाहे बाल होेने से काफी परेशानी होती है। चेहरा हो या शरीर का कोई और अंग बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग या थ्रैडिंग का इस्तेमाल किया जाता है जिससे काफी दर्द महसूस होता है। हॉर्मोन की वजह से कई महिलाओं के पेट पर भी काफी बाल होते हैं जिससे उन्हें साड़ी या शार्ट टॉप पहनने में काफी परेशानी होती है। हाथों-पैरों के बालों को तो पार्लर में जाकर हटा सकते हैं लेकिन पेट पर बाल होने से शर्मिंदगी महसूस होती है लेकिन कुछ घरेलू तरीकों से घर पर ही पेट के बाल हटाए जा सकते हैं। आइए जानिए इसके लिए कुछ आसान टिप्स

1. शेव
महिलाओं के पेट पर बाल होने से काफी परेशानी होती है। इस वजह से वे अपनी पसंद के शार्ट टॉप नहीं पहन सकती। इन बालों को हटाने के लिए शेविंग सबसे बढ़िया और आसान तरीका है लेकिन रेजर से बाल साफ करने से अगली बार ज्यादा कड़े और सख्त बाल आते हैं जो काफी बुरे लगते हैं। ऐसे में बालों को हटाने के बाद पेट पर नारियल तेल लगा लें। इससे त्वचा सॉफ्ट हो जाएगी और बाल भी नरम होंगे।

 

2. ब्लीच
कुछ महिलाओं के पेट पर बहुत कम बाल होते हैं। उन पर ब्लीच करना फायदेमंद रहेगा। इससे बाल भी सफेद हो जाएंगे और पेट की त्वचा भी निखर जाएगी।

 

3. रिमूवल क्रीम
बालों को हटाने के लिए रिमूवल क्रीम का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कई महिलाएं इससे बाजू और टांगों के बाल भी साफ करती हैं। हमेशा अपनी त्वचा के हिसाब से ही हेयर रिमूवल क्रीम खरीदें ताकि इसके प्रयोग से स्किन को कोई परेशानी न हो।

 

4. वैक्सिंग
पार्लर में पेट पर वैक्स करवाने से कई महिलाओं को काफी शर्म महसूस होती है। ऐसे में वे घर पर भी वैक्स कर सकती हैं। मार्किट में वैक्स स्ट्राइप भी मिल जाती हैं जिससे खुद ही पेट के बाल आसानी से उतार सकते हैं। इससे शरीर के दूसरे अंगों के अनचाहे बालों को भी हटाया जा सकता है जिससे पार्लर का खर्चा भी बचेगा।

 

5. उबटन
घर पर बने प्राकृतिक उबटन का इस्तेमाल करके भी पेट के बालों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच बेसन में चुटकी भर हल्दी और थोड़ा-सा दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस लेप को पेट पर लगाएं और सूखने पर इसे रगड़ने से बाल नरम हो जाएंगे और आसानी से निकल जाते हैं।

Related News