18 APRTHURSDAY2024 3:07:16 PM
Nari

होममेड एलोवेरा साबुन से पाएं गजब का निखार

  • Updated: 25 Mar, 2017 01:24 PM
होममेड एलोवेरा साबुन से पाएं गजब का निखार

ब्यूटी : एलोवेरा का जूस हो या जैल यह सेहत और खूबसूरती निखारने के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे चेहरे और बालों दोनों की सुंदरता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे त्वचा का रूखापन, मुंहासे और दाग-धब्बे दूर होते हैं। बालों की जड़ों में भी एलोवेरा जैल लगाने से यह घने और मजबूत होते हैं। कई लोग घरों में भी एलोवेरा का पौधा लगाते हैं। इसके पौधे से निकले जैल का इस्तेमाल करके घर पर ही एलोवेरा साबुन बना सकते हैं। आइए जानिए घर पर इसे कैसे बनाया जाए।

सामग्री - 

एलोवेरा पल्प - 110 ग्राम
कास्टिक सोडा - 110 मिली
जैतून का तेल - 750 मिली
पानी - 250 मिली
खुशबू वाला तेल - अवश्यकता अनुसार
 
साबुन बनाने की विधि - 

- पानी को उबाल कर इसे एक प्लास्टिक के कंटेनर में डालें।

- इस कंटेनर में कास्टिक सोडा मिलाकर अच्छे से हिलाएं और 1 घंटे के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।

- एलोवेरा पल्प को अच्छे से मैश करें और दूसरी तरफ जैतून के तेल को 5 मिनट तक गर्म करने के लिए रख दें। 

- पानी और कास्टिक सोडा का मिश्रण जब ठंडा हो जाए तो उसमें जैतून का तेल डालें और गाढ़ा होने तक इसे एक ही दिशा में हिलाते रहें।

- अब इस मिश्रण में एलोवेरा जैल मिलाएं और इसके सेट होने पर खुशबू के लिए लैवेंडर या गुलाब की सुंगध का तेल डाल सकते हैं।

- जब सारा मिश्रण एक समान हो जाए तो इसे सांचें में डालें और जमने के लिए खुली हवा में रख दें।

- एक दिन के बाद जब यह ठोस हो जाए तो इसे साबुन के आकार में काट लें लेकिन इसे 15-20 दिन के बाद ही इस्तेमाल करें जब तक यह अच्छे से न बन जाए।


 

Related News