20 APRSATURDAY2024 2:11:57 AM
Nari

लहसुन का अचार

  • Updated: 21 Feb, 2017 02:41 PM
लहसुन का अचार

जायका :  कई बार सादा खाना अच्छा नहीं लगता। एेसे में यदि कोई अचार साथ हो तो सादे खाने का जायका ही बदल जाता है। आज हम आपको लहसुन के अचार की रैसिपी बताएंगे। जो स्वाद के साथ-साथ पेट के लिए भी अच्छा रहता है।


सामग्री
- 1 कप लहसुन
- 1 चम्मच मेथी दाना
- 1 चम्मच पीसी राई
- 1 चम्मच कलोंजी 
- 1 बड़ा चम्मच सौंफ
- 1/2 लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर 
- 1/2 कप सरसो का तेल 
- नमक स्वादानुसार


विधि
1. सबसे पहले लहसुन को छील लें। इसको छीलने के लिए पहले इसे कुछ देर के लिए पानी में भिगो दें। इससे इसका छिल्का बहुत जल्दी उतरेगा।
2. फिर इसकी कलियों को साफ कपड़े से पौंछ लें।
3. एक बर्तन में तेल गर्म करके गैस बंद कर दें।
4. तेल थोड़ा ठंडा होने पर सारे मसाले डाल दें।
5. इस मसाले में लहसुन की कलियां अच्छे से मिक्स करें।
6. एक कांच का जार सूखा लें और सारा अचार इसमें डाल लें।
7. इस अचार के जार को 4 दिनों के लिए साइड में रख दें।
8. इसके बाद अचार को खाने के साथ सर्व करें।

Related News