20 APRSATURDAY2024 2:07:09 PM
Nari

सर्दियों में बच्चों के लिए बहुत लाभकारी है लहसुन

  • Updated: 28 Dec, 2017 11:38 AM
सर्दियों में बच्चों के लिए बहुत लाभकारी है लहसुन

मौसम में बदलाव आने के कारण बच्चे की देखभाल करना बहुत जरूरी हो जाता है। सर्दी के मौसम में तो बच्चे जल्दी संक्रमण का शिकार हो जाते हैं। शुरू से ही इनकी खास देखभाल की जाए तो प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहती है, जिससे बच्चा छोटी-मोटी बीमारियों की चपेट में आने से बचा रहता है। लहसुन इसका सबसे अच्छा उपाय है। कुछ बच्चों को लहसुन खाना पसंद नहीं होता लेकिन उसे सूप,स्नैक्स, सब्जी आदि में पेस्ट बनाकर जरूर इस्तेमाल करें। इसके सेवन से बच्चे को बहुत फायदा मिलेगा। आइए जाने लहसुन से होने वाले लाभ। 

 

1. प्रतिरोधक क्षमता मजबूत
सर्दी,खांसी,बुखार और जुकाम जल्दी होने का मतलब है प्रतिरोधक क्षमता का कमजोर होना। बच्चे की अंदरूनी शक्ति को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है कि लहसुन का सेवन करवाएं। वेजीटेबल सूप में लहसुन की तड़का लगाएं। इससे बच्चे को लहसुन की स्मेल भी नहीं आएगी और फायदा मिलेगा। 
PunjabKesari

2. पेट दर्द 
बच्चों को पेट में दर्द की परेशानी होना आम बात है। दवाइयों से बेहतर है कि घरेलू इलाज उपाय अपनाए जाए। लहसुन और शहद को मिक्स करके बच्चे को दे। इससे पेट की गैस और दर्द से निजात मिलती है। 
 

3. इंफैक्शन से बचाव
लहसुन में कुदरती एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो संक्रमण से बचाव रखते हैं। इससे आंतों में होने बैक्टीरिया से छुटकारा मिल जाता है। 
 

4. गर्माहट बनाए रखे
सर्दी से बच्चे का बचाव करने के लिए शरीर में गर्माहट बनाए रखना बहुत जरूरी है। बच्चे के गले में लहसुन की एक-दो कलिया धागे से साथ बांध कर गले में डाल दें। इससे बहुत बचाव रहता है। 
PunjabKesari

5. पेट के कीडों से छुटकारा 
छोटे बच्चे के पेट में कीड़े होने की परेशानी बहुत ज्यादा रहती है। जिससे उन्हें पूरा पोषण नहीं मिल पाता। ऐसे में लहसुन आंतों में पैदा होने वाले कीड़ों को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News