19 APRFRIDAY2024 4:48:04 AM
Nari

प्रेग्नेंसी के बाद भी खुद को रखें ऐसे फिट

  • Updated: 10 Jun, 2017 05:00 PM
प्रेग्नेंसी के बाद भी खुद को रखें ऐसे फिट

पंजाब केसरी (पेरेंटिंग) : प्रेग्नेंसी के बाद अक्सर महिलाओं में कई बदलाव आते हैं। उन में से एक है वजन का बढ़ना। वजन घटाने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती लेकिन कोई फायदा नहीं मिलता। इसलिए कई बार उन्हें निराशा का सामना करना पड़ता है और वह तनाव की शिकार हो जाती हैं। हम आपको कुछ एेसे टिप्स बताएंगें जिन्हें अपनाकर आप गर्भावस्था के बाद भी खुद को फिट रख सकती हैं।
   
1.आहार का चुनाव
अपने आहार में हरी सब्जियों को शामिल करें। ध्यान रखें की आपके खाने में फैट और शुगर की मात्रा अधिक न हो। एेसे आहार को अपने भोजन में शामिल करें जो पोष्टिक तत्वों से भरपूर हो। पास्ता, ब्रेड, फलियां, अंडे, नट्स व ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन कर सकती हैं।

2. व्यायाम 
पोष्टिक खाने के साथ रोजाना व्यायाम और योगा करें। इससे तनाव से छुटकारा मिलेगा।

3. पानी पीएं
पानी शरीर से विषैले पदार्थ और फैट को बाहर निकालता है।  इसलिए दिन में 8-10 गिलास पानी जरुर पीना चाहिए।

4. भोजन 
कई महिलाएं वजन कम करने के लिए खाना छाेड़ देती हैं। एेसे में भूख लगने पर स्नैक्स का सेवन करती हैं और इसे खाने से वजन बढ़ता है। दिन में कई बार थोड़ा-थोड़ा खाने से आप स्नैक्स से तो दूर रहेंगी ही साथ ही शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे।
 
5. नींद 
बच्चे की देखभाल करने में आप इतनी व्यस्त हो जाती हैं कि अपनी नींद का ध्यान ही नहीं रहता। जिसके कारण भूख पर नियंत्रण करने वाले हार्मोन्‍स पर असर पड़ता है। एेसे में आपका वजन बढ़ता है।

6. स्तनपान 
फिट रहने के लिए अपने बच्चे को स्तनपान करवाएं। इससे आपका वजन भी घटेगा और दोनो के लिए फायदेमंद होगा।
 

Related News