19 APRFRIDAY2024 8:13:35 AM
parenting

प्रैग्नेंसी के दौरान खून की कमी को ऐसे करें पूरा

  • Updated: 16 Aug, 2017 05:50 PM
प्रैग्नेंसी के दौरान खून की कमी को ऐसे करें पूरा
खून बढ़ाने के लिए : गर्भावस्था के दौरान महिलाअों में अक्सर खून की कमी हो जाती है। ज्यादा समस्या होने पर खून चढ़वाने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में समय रहते इस पर ध्यान देना चाहिए। ताकि बाद में कोई परेशानी ना हो। अाज हम आपको प्रैग्नेंसी के दौरान खून की कमी को पूरा करने के तरीके बताएंगे। 
 
 
खून की कमी के कारण
 
महिलाअों में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होता है और इसी हालत में वह अपनी गर्भावस्था शुरू कर देती है। शोध के अनुसार लगभग 10 में से 6 महिलाएं एनीमिया से पीड़ित होती है। इसी वजह से उनको आयरन की गोलियां लेने को कहा जाता है। 
 
 
खून की कमी के लक्षण
 
   ज्यादा थकान
   रंग पीला होना 
   सांस लेने में दिक्कत
   नाखूनों, आखों या होठों का पीला होना
 
 
प्रैग्नेंसी के दौरान खून की कमी होने से बच्चे को जन्म देते समय कई समस्याअों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बेहतर है कि सही खानपान और खून की कमी को पूरा करने वाले अाहार लेने चाहिए। 
 
 
खून बढ़ाने वाले आहार
 
1. चुकंदर 
 
चुकंदर में भरपूर आयरन होता है। इसे सलाद या सब्जी के तौर पर लेने से खून की कमी पूरी होती है। इसलिए प्रैग्नेंट महिला को रोज चुकंदर खाना चाहिए। 
 
 
2. हरी पत्तेदार सब्जियां 
 
प्रैग्नेंसी के समय  पालक, ब्रोकोली, पत्तागोभी, गोभी, शलगम और शकरकंद जैसी सब्जियां सेहत के लिए बहुत अच्छी होती हैं और खून की कमी पूरी। इनके सेवन से वजन और पेट ठीक रहता है। 
 
 
3. सूखे मेवे 
 
ऐसे में सूखे मेवे जैसे खजूर, बादाम और किशमिश, अखरोट आदि का सेवन करना चाहिए। इनमें आयरन की काफी मात्रा होती है।
 
 
4. फल 
 

फल जैसे खजूर, तरबूज, सेब, अंगूर और अनार आदि का सेवन करने से भी खून बढ़ता है। अनार खाना एनीमिया में बेहद लाभदायक होता है। गर्भावस्था में रोजाना अनार का सेवन करें। 

Related News