25 APRTHURSDAY2024 4:58:00 AM
Nari

फ्रूट कस्टर्ड

  • Updated: 16 Jan, 2018 11:23 AM

फ्रूट डेजर्ट में पौष्टिकता के सारे गुण मौजूद होते हैं। फलों को अपने आहार में शामिल करने आप सेहतमंद रह सकते हैं। आज हम आपको हैल्दी फ्रूट कस्टर्ड बनाने की आसान विधि बता रहे हैं, जिसे आप खाने के बाद मीठे में भी सर्व कर सकते हैं। आइए जानें इसे बनाने की आसान विधि। 

सामग्रीः-
कस्टर्ड पाऊडर - 100 ग्राम
दूध - 250 मि.ली.
दूध - 1.5 लीटर
चीनी - 200 ग्राम
अनार - 150 ग्राम
अंगूर - 300 ग्राम
काले अंगूर - 300 ग्राम
केले - 170 ग्राम
सेब - 130 ग्राम

विधिः-
1. एक बाऊल में 100 ग्राम कस्टर्ड पाऊडर, 250 मि.ली. दूध डाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर लें, ध्यान रखें कि इसमें गांठ न पड़े। 
2. अब एक पैन में 1.5 लीटर दूध, 200 ग्राम चीनी डाल कर उबाल लें और फिर इसमें तैयार कस्टर्ड पाऊडर का पेस्ट डाल कर इसे गाढ़ा होने तक मिलाएं।
3. फिर इसे एक बाऊल में निकाल कर फ्रीज में 1 घंटे के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।  
4. अब इसमें 150 ग्राम अनार, 300 ग्राम अंगूर, 300 ग्राम काला अंगूर, 170 ग्राम केले, 130 ग्राम सेब डाल कर अच्छी तरह से मिला लें।
5. आपका फ्रूट कस्टर्ड बन कर तैयार हैं। और इसे सर्व करें।
 

Related News