20 APRSATURDAY2024 10:43:32 AM
Nari

यूं मिनटों में बनाएं जायकेदार फ्राइड आलू मखाने की सब्जी

  • Updated: 07 Mar, 2016 05:00 PM
यूं मिनटों में बनाएं जायकेदार फ्राइड आलू मखाने की सब्जी

मखाने की सब्जी : आज हम आपको फ्राइड आलू मखाने की सब्जी के बारे में बताएगें। अाप इसे घर पर बहुत ही कम समय में बना सकते है। मखाना न केवल तुरंत ताकत के लिहाज से फायदेमंद है बल्कि यह सेहत से जुड़े कई बड़े फायदों से भरा है। अाप इसे व्रत में भी बना कर खा सकते है। यह रेसिपी खाने में बहुत ही क्रिस्पी और टेस्टी होती है।तो आइए सीखते है इसे बनाने की विधि।

 

मखाने बनानने के लिए आवश्यक सामग्री :-

 

 उबले हुए आलू 4 

 

 मखाने 2 कप

 

 भुना हुअा जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच

 

 अनारदाना पाउडर 1 छोटा चम्मच

 

 बारीक कटी हुई हरी मिर्च 1

 

 जीरा 1 छोटा चम्मच

 

 नमक स्वादानुसार 

 

 घी 

 

फ्राईड आलू मखाना बनाने की विधि :-

 

1. सबसे पहले आलू को धो लें और फिर छीलकर इसे टूकड़ो में काट लें।

 

2. अब एक पैन में मखाने डालकर गैस पर गरम करने के लिए रखें। 

 

3. जब मखाने सुनहरे हो जाए तो इन्हें एक प्लेट में अलग से निकाल लें।

 

4. बाद में एक पैन में घी डालकर गर्म करें और उसमें जीरा डालकर तड़का लगाएं।

 

5. जब जीरा भूरा हो जाए तो इसमें हरी मिर्च, आलू और अनारदाना पाउडर डालकर हिलाए।

 

6. इसके बाद आलू में जीरा पाउडर और सेंधा नमक डाल कर मिक्स करके मध्यम आंच पर पकने दें।

 

7. अालू को पकाने के बाद में इसमें मखाने डालकर चलाएं अौर गैस बंद कर दें।

 

अब इस पर हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके दही के साथ सबको गरमा-गर्म रोटी के साथ सर्व करें।

Related News