20 APRSATURDAY2024 4:27:43 PM
Nari

लम्बे समय तक मेहकना है तो इन हिस्सों में लगाएं परफ्यूम

  • Updated: 24 Jun, 2017 05:28 PM
लम्बे समय तक मेहकना है तो इन हिस्सों में लगाएं परफ्यूम

पंजाब केसरी (ब्यूटी) : परफ्यूम एक एेसा ब्यूटी प्रोडक्ट है जिसे हर कोई लगाना पसंद करता है। इसकी खुशबू आपके उखडे हुए मूड को भी ठीक कर देती है। इससे तन-मन दोनों को खुशी मिलती है और आप तरोता़ज़ा महसूस करते हैं। खुद से ही आती खुशबू अापकी थकावट को दूर करती है और कॉन्फिडैंस भी बढ़ जाता है। बाजारों में कई तरह के परफ्यूम मिलते हैं। आप दिन में कितने लोगों से मिलते हैं। एेसे में अगर शरीर से बदबू आए तो सहन नहीं होता। इसकी खुशबू को देर तक बनाए रखने के लिए शरीर के इन हिस्सों पर परफ्यूम लगाएं।


1. कोहनी के अंदर 
परफ्यूम को कोहनी के अंदरुनी हिस्से पर लगाएं। एेसा करने से पूरी बाजु में इसकी खुशबू फैल जाती है और जब हम किसी से हाथ मिलाते हैं तो अच्छा महसूस होता है। 

2. बालों में
बालों में इसे लगाने से आप सारा दिन मेहकते हैं लेकिन इसे सीधा बालों में स्प्रे करना सही नहीं हैं। इसे कंघी पर स्प्रे करें और फिर बालों को संवारें।

3. घुटनों के पीछे
यहां परफ्यूम लगाने से खूशबू लंबे समय तक रहती है।

4. बेली बटन
यह शरीर के गर्म हिस्सों में से एक है। एेसे में यहां खुशबू लंबे समय तक टिकी रहती है।

5. कान के ऊपर परफ्यूम 
कान के पीछे का हिस्सा काफी ऑयली होता है। ऑयल के कारण यहां परफ्यूम लगाने से इसका असर देर तक रहता है। किसी से गले मिलते वक्त हमारे कान का हिस्सा उनके करीब होता है इसलिए यहां परफ्यूम लगाने से इसकी मेहक काफी समय तक रहती है।
 

Related News