25 APRTHURSDAY2024 10:04:23 PM
Nari

थाइरॉयड को करना है कंट्रोल तो डाइट में शामिल करें ये आहार

  • Updated: 29 Jan, 2017 01:25 PM
थाइरॉयड को करना है कंट्रोल तो डाइट में शामिल करें ये आहार

थायराइड को कैसे करें कंट्रोल :  थाइरॉयड एक ऐसी बीमारी है, जो हमारी बॉडी में पाई जाने वाली एंडोक्राइन ग्लैंड में से एक होती है। गले में मौजूद यह ग्लैंड थाइरॉक्सिन हॉर्मोन बनाती है, जो कई तरह के बॉडी फंक्शन्स पर असर डालती है। इस ग्लैंड के ठीक तरह से काम न करने पर बॉडी फंक्शन्स सही नहीं रह पाते और ऐसे में बॉडी पर्याप्त ऊर्जा खर्च नहीं कर पाती। इससे ग्रस्त मरीज को हर रोज दवा का सेवन करना पड़ता है। अगर दवा बीच में छूट जाए तो इससे कई तरह की समस्याएं हो सकती है। अगर आप अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखें और ऐसी चीजों का सेवन करें, जिससे थाइरॉयड कंट्रोल रहेगा तो काफी बेहतर है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही आहार के बारे में बताएंगे, जिससे आपका थाइरॉयड कंट्रेल में रहेगा। 

 


1.मशरूम 

इसमें सेलेनियम की मात्रा अधिक होती है, जो थाइरॉयड को कंट्रोल करने का काम करता है। 

 

2. अंडे 

अंडे में मौजूद सेलेनियम थाइरॉयड के असर को कम करता है। इसलिए अपनी डाइट में अंडे को जरूर शामिल करें। 

 

3. नट्स 

नट्स में मौजूद तत्व थाइरॉयड से होने वाले हार्ट अटैक के खतरे को रोकता है। वैसे तो नट्स को आप बिना थाइरॉयड प्रॉबल्म के भी खा सकते है, अगर आपको यह समस्या है तो बादाम, अखरोट आदि का सेवन करें। 

 

4. दही 

दही खाने से शरीर में इम्यूनिटी लेवल बढ़ता है। साथ ही थाइरॉयड कंट्रोल में रहता है। 

 

5. दूध 

दूध में कैल्शियम की मात्रा काफी अधिक होती है, जो थॉयरॉक्सिन हॉर्मोन को कंट्रोल करने में मदद करता है। 

 

6. साबुत अनाज 

साबुत अनाज में मौजूद फाइबर थाइरॉयड से होने वाले साइड इफैक्ट्स से बचाने का काम करता है। 

 

7. मेथी 

मेथी में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते है, जो थॉयरॉक्सिन हॉर्मोन को कंट्रोल करने में सहायक होता है। 

 

 

 

Related News