20 APRSATURDAY2024 10:23:16 AM
Nari

Immunity बढ़ाने के लिए रोजाना खाएं ये 5 आहार

  • Updated: 06 Nov, 2017 11:05 AM
Immunity बढ़ाने के लिए रोजाना खाएं ये 5 आहार

शरीर में कमजोरी आने से रोगो से लड़ने की शक्ति यानि प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। जिससे रोग बॉडी पर जल्दी असर करते हैं। कमजोरी को कारण बुखार,खून की कमी,सर्दी-जुखाम जैसी और भी बहुत सी समस्याएं आ जाती हैं। अपने खान-पान में पालक, पपीता, गिलोय आदि शामिल करें इससे प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होकर बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। आइए जानें कौन से आहार आपके लिए हैं फायदेमंद। 


चुकंदर
चुकंदर को ज्यादातर सलाद के तौर पर खाया जाता है। इसमें कुदरती एंटीऑक्‍सीडेंट और हेमोस्टैटिक गुण पाएं जाते हैं। चुकंदर के 2 चम्चम जूस म 1 गिलास गाजर का जूस मिलाकर पीने से ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ते हैं और शरीर की प्रतिरोधी क्षमता भी मजबूत होती है। 

गिलोय 
खून की कमी को पूरा करने में गिलोय बहुत फायदेमंद है। रोजाना 2 चुटकी गिलोय के पाउडर में 1 चम्मच शहद मिलाकर खाने से ब्लड में प्लेटलेट्स सैल तेजी से बढ़ने लगते हैं। इससे रोगों से लड़ने की शक्ति भी मजबूत होती है। रात को गिलोय की डंडी को पानी में भिगो कर इसे छान कर सुबह पीने से भी फायदा मिलता है। 

पालक
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पालक का सेवन करना भी लाभकारी है। हर रोज एक कप पानी में 4-5 पालक के पत्तों को डालकर उबाल लें और ठंड़ा होने पर आधा गिलास टमाटर का रस डालकर पीने से फायदा मिलता है। इसके अलावा पालक और टमाटर का सूप भी पी सकते हैं। 

पपीता
पपीता ब्लड के प्‍लेटलेट्स बढ़ाने में मददगार है। पपीते की पत्तियों का रस पीने या फिर पका पपीता खाना भी लाभकारी होता है। 

नारियल पानी
शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने पर भी कमजोरी आनी शुरू हो जाती है। नारियल पानी पीने से इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा अच्छी हो जाती है और यह कुदरती खनिज पदार्थों का भी बहुत अच्छा स्त्रोत है। 


फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP


 

Related News