16 APRTUESDAY2024 2:02:25 PM
Nari

आंखों की रोशनी हो रही है कमजोर तो खाएं ये आहार

  • Updated: 22 Sep, 2017 02:08 PM
आंखों की रोशनी हो रही है कमजोर तो खाएं ये आहार

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए : आजकल बड़े तो क्या छोटे-छोटे बच्चे भी मोबाइल के बिना नहीं रहता। घंटोें मोबाइल पर गेम्स खेलने से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। जिससे आंखों की रोशनी कम होने लगती है। जिसका असर बच्चों पर बहुत जल्दी पड़ता है। कई बार तो इस वजह से लोगों का छोटी उम्र में चश्मा भी लग जाता है। एक बार आंखों की रोशनी कम हो जाए तो यह परेशानी बढ़नी शुरू हो जाती है। इससे बचने के लिए मोबाइल से दूरी और अपने खान-पान का पूरा ख्याल रखें। जिससे आंखों की रोशनी ठीक होनी शुरू हो जाएगी। 

 


विटामिन का सेवन
शरीर में विटामिन की कमी होने पर भी आंखों की रोशनी कम होने लगती है। अपनी डाइट में विटामिन ए,बी,सी और ई युक्त आहार शामिल करें। संतरा मौसम्मी,केला,कद्दू,किवी,शिमला मिर्च,हरी पत्तेदार सब्जियां,अनानास आदि आहार खाएं। मूंगफली,जूस, दूध से बनी चीजें खाने से फायदा मिलता है।  रोजाना खाएं यह पेस्ट, अांखों की रोशनी होगी दिनों-दिन तेज

 

बादाम
बादाम आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रात को पानी में बादाम भिगोकर सुबह खाएं। इससे आंखों की रोशनी अच्छी हो जाती है और याददाश्त भी बढ़ती है। बादाम में सौंफ और मिश्री को पीसकर भी खा सकते हैं। 

 

हरी पत्तेदार सब्जियां
आंखों के लिए कैरोटीन बहुत फायदेमंद है और हरी सब्जियों में यह तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आंखों की पुतली पर पॉजीटिव असर डालता है। इसे आहार में जरूर शामिल करें। बच्चों की आंखों की कम हुई रोशनी और बढ़ती उम्र के कारण कमजोर हुई आंखों के लिए यह फायदेमंद है।  10 दिन में आंखों से चश्मा छुड़ाने का रामबाण घरेलू नुस्खा

 

अखरोट
ओमेगा 3 फैटी एसिड सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है और अखरोट में यह भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बच्चों को नियमित रूप से अखरोट खिलाएं। 

Related News