20 APRSATURDAY2024 4:00:29 PM
Nari

ब्रैस्ट फीडिंग करवा रही हैं तो अपनी डाइट में शामिल करें ये आहार

  • Updated: 30 May, 2017 03:56 PM
ब्रैस्ट फीडिंग करवा रही हैं तो अपनी डाइट में शामिल करें ये आहार

पंजाब  केसरी(पेरेटिंग)- औरत के लिए अपने बच्चों का ख्याल रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। मां बनने के बाद तो औरत की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। जहां वह परिवार का ध्यान रखती है, वहीं उसे बच्चे के साथ-साथ अपनी डाइट का  भी खास ख्याल रखना पड़ता है। इसके पीछे का कारण मां का बच्चे को दूध पिलाना भी है। छोटे बच्चों को हर 2-3 घंटे में भूख लग जाती है इसलिए मां को ज्यादा न्यूट्रीशियंस की जरूरत होती है। मां की डाइट ही बच्चे को दूध के जरिए मिलती है। 
 

 

1. हैल्दी ब्रैकफास्ट
मां को सुबह ब्रैकफास्ट 8 बजे तक कर लेना चाहिए। नाश्ते में दूध, पनीर, दहीं, पोहा, ब्राउन ब्रैड,हरी पत्तेदार सब्जियां,अंकुरित दालें,उबली सब्जियां,फल और जूस जैसी चीजों को जरूर शामिल करें। 
 

2. देसी घी भी जरूरी
डिलीवरी के बाद घी का सेवन बहुत जरूरी है। सी सैक्शन में इसका सेवन करने से परहेज किया जाता है। अपनी डाइट में देसी घी शामिल करते समय इस बात का ख्याल रखें इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से कैलोस्ट्रोल बढ़ने का डर रहता है। 
 

3. विटामिन-सी से भरपूर फूड
विटामिन सी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने का काम करता है। बच्चे को दूध पिला रहीं हैं तो विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन भी जरूर करें। खट्टे फल,टमाटर,ब्रोकली,बेक आलू और ब्रोकली जरूर खाएं।
 

4. पेय पदार्थ 
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी और दूसरे पेय पदार्थों का सेवन करना भी बहुत जरूरी है। फ्रूट जूस,दूध,लस्सी,बटरमिल्क,नारियल पानी,मैंगो शेक,बनाना शेक आदि का सेवन जरूर करें। इससे कब्ज होने का डर भी नहीं रहता और बच्चे को भी अच्छी डाइट मिलती रहती है। 
 

5. स्टार्च फूड भी खाएं
अपनी डाइट में ब्रैड,पास्ता,आलू और ब्राउन राइस भी खाएं। इसके साथ ही अंड़े,बींस और हफ्ते में एक बार मछली की भी सेवन कर सकते हैं। 


 

Related News