25 APRTHURSDAY2024 1:52:50 PM
Nari

सफेद कपड़ों पर धब्बों का होगा चुटकी से सफाया, फॉलो करें 4 टिप्स!

  • Updated: 17 Apr, 2017 06:52 PM
सफेद कपड़ों पर धब्बों का होगा चुटकी से सफाया, फॉलो करें 4 टिप्स!

पंजाब केसरी(इंटीरियर डैकोरेशन): कपड़ों को नया रखने के लिए इनकी सही तरीके से देखभाल करना बहुत जरूरी है खासकर व्हाइट कपड़ों की। सफेद कपड़ों का रंग जल्दी ही फीका या फिर पीला पड़ने लगता है इसी कारण कई लोग अपनी वॉडरोब में इस रंग को अधिक शामिल भी नहीं करते। कुछ आसान तरीकों से आप अपने सफेद कपड़ों को नया रख सकते है। 

1. जिद्दी दागों के लिए
2 लीटर पानी को उबाल लें। इसके बाद 3 नींबू लेकर उनका रस निकाल लें। गर्म पानी में 1 टेबलस्पून नमक डालकर मिक्स करें फिर इसमें नींबू का रस और 1/4 कप वाशिंग पाउडर मिलाएं। सफेद कपड़ों को इस मिक्सर में 40 मिनट भिगोकर रखें। बाद में साफ पानी से निकालें। यह उपाय गंदे कॉलर के लिए बैस्ट है। 

2. व्हाइट शर्ट
सफेद शर्ट पर लगे दाग आसानी से नहीं छूटते। इसके लिए एक टेबलस्पून बेकिंग सोडा को दाग वाली जगह पर लगाएं। बाद में नींबू को आधा काटें और दाग पर रगड़ें। 15 मिनट तक एेसे ही रहने दें। बाद में गर्म पानी से शर्ट को धो लें। 

3. ब्लीच
एक बाउल गर्म पानी में नींबू का रस डालें और मिक्स करें। व्हाइट कपड़ों को इसमें डालें और 40 मिनट भिगो कर रखें। बाद में वॉशिंग मशीन में धो लें। 

4. नैचुरल फेबरिक सोफ्टर्नर
गर्म पानी में 1/2 कप विनेगर डालकर सफेद कपड़ों को भिगो दें। बाद में साफ पानी से धो लें। इससे सभी दाग-धब्बे दूर हो जाएगे।

Related News