19 APRFRIDAY2024 8:38:17 AM
relationship

ये टिप्स बनाएं रखेंगे रिश्ते को जिंदगीभर मजबूत

  • Updated: 10 Apr, 2017 04:45 PM
ये टिप्स बनाएं रखेंगे रिश्ते को जिंदगीभर मजबूत

पंजाब केसरी(रिलेशनशिप) :  शादीशुदा जिंदगी को आगे बढ़ाने के लिए आपसी प्यार होना बहुत जरूरी है। दो अलग स्वभाव के लोग इस एक बंधन में बंधने के बाद सारी जिंदगी के दुख-सुख एक दूसरे के साथ बांटने लगते हैं। कितना प्यारा होता है ये बंधन। यह रिश्ता विश्वास औऱ सच्चाई पर टिका होता है। दोनोंं साथियों को अपने मन की बात एक-दूसरे से खुलकर करनी चाहिए ताकि यह रिश्ता सालों तक अटूट बना रहे।


1. संबंध 
शारीरीक संबंध के बिना पति पत्नी का रिश्ता संपूर्ण नहीं हो सकता। आपसी पसंद के बारे में उन्हें सब पता होना चाहिए।  पति-पत्नी एक दूसरे से खुलकर इस बात पर चर्चा जरूर करें की संबंध बनातेे समय आपको क्या पसंद है और क्या नहीं। आपस में किसी भी तरह का पर्दा नहीं होना चाहिए।


2. सपने
लड़का और लड़की अपनी शादी को लेकर बहुत से सपने देखते हैं। इसलिए बढ़िया शादीशुदा जिंदगी के लिए एक दूसरे के सभी सपनों को पूरा करना चाहिए। इसके लिए  दोनों को बैठकर एक-दूसरे की उम्मीदों के बारे में बात जरूर करें।


3. पार्टनर को जो नहीं पसंद
शादी के बाद लड़का और लड़की एक दूसरों की फिलिंग और इमोशन की कद्र करें तो यह रिश्ता गहरा होता जाता है। लाइफ पार्टनर बहुत बार यह समझ नहीं पाते कि कौन सी बात उनके साथी को बुरी लगी और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची। यह बात एक दूसरों से जरूर शेयर करें की कौन सी बातें बुरी लगती है।


4. प्यार जाहिर करें
 अपने जीवन साथी को यह जरूर बताएं की आप उनसे कितना प्यार करते हैं। उनका साथ आपकी लाइफ में बहुत महत्व रखता है। उन्हें पता होना चाहिए कि आप ने उनसे शादी अपनी मर्जी से की है,न कि किसी मजबूरी में।

Related News