18 APRTHURSDAY2024 1:49:52 PM
Nari

फेंगशुई टिप्स: घर की इस दिशा में रखें ग्लोब, मिलेंगे नौकरी के ऑप्शन

  • Updated: 28 Apr, 2018 01:55 PM
फेंगशुई टिप्स: घर की इस दिशा में रखें ग्लोब, मिलेंगे नौकरी के ऑप्शन

फेंगशुई को चीन का वास्तु शास्त्र कहा जाता है। चीन के साथ-साथ भारत में भी लोग अपनी घर की चीजों को फेंगशुई के हिसाब से रखते हैं। घर में रखे हर शो पीस या किसी ओर चीज का नेगेटिव और पॉजिटिव असर पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ फेंगशुई टिप्स बताएंगे, जिसे आजमाकर आप भी दैनिक जीवन की बहुत-सी परेशनियों को दूर कर सकते हैं। अगर आप भी घर में सुख-समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।
 

घर में सुख-समृद्धि लाएंगे ये फेंगशुई टिप्स
1. घर में समृद्धि लाने के लिए ग्लोब को उत्तर दिशा में रखें। इससे घर में सुख-समृद्धि आने के साथ-साथ आपको नौकरी के नए ऑप्शन भी मिल सकते हैं।

PunjabKesari

2. आजकल हर कोई घर की सजावट के लिए शो-पीस, पेंटिग या तस्वीर लगाते हैं लेकिन फेंगशुई के अनुसार किसी भी शो-पीस को बेडरूम की उत्तर-पश्चिम या घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।
 

3. घर की डैकोरेशन और नेगोटिव एनर्जी को दूर करने के लिए आप विंड चाइम से भी सजावट कर सकते हैं। घर के दरवाजे या खिड़कियों पर इसे लटकाने से घर की सजावट भी हो जाती है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवाह होता है।
 

4. फेंगशुई के अनुसार ड्राइंग रूम के कोने में बांस का पौधा लगाना बहुत अच्छा होता है. इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और इससे परिवार के सदस्यों की सेहत भी अच्छी रहती है। इसलिए ड्राइंग रूम के पूर्वी कोने में बांस का पौधा जरूर लगाएं।

PunjabKesari

5. घर के मेन गेट के हैंडल में सिक्के लटकाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार आप सिक्कों को लाल रंग के धागे या रिबन में बांध कर हैंडल में लटका सकते हैं। इससे घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती। इस बात का भी ध्यान रखें कि सिक्कों को दरवाजे के अंदर की ओर लटकाएं न कि बाहर की ओर।
 

6. अगर आप घर में झरने की पोटो लगाना चाहते हैं तो उसे उत्तर दिशा में लगाएं। इसके अलावा घर में किसी भी तरह की कोई हिंसक तस्वीर न लगाएं। क्योंकि इससे घर में नकारात्मकता ऊर्जा आती है। इसकी बजाए आप लव बर्ड, मैंडरेन डक की छोटी मूर्तियों को लगाएं। इससे आपका जीवन खुशहाल रहेगा।
 

7. फेंगशुई के अनुसार घर के पूर्वोत्तर दिशा में तालाब या फव्वारा होना शुभ होता है। फेंगशुई के अनुसार इसके पानी का बहाव घर की ओर होना चाहिए न कि बाहर की ओर।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News