19 APRFRIDAY2024 12:37:30 PM
Nari

सर्दियों में सूजन होने पर अपनाएं ये आसान तरीके

  • Updated: 12 Dec, 2016 01:17 PM
सर्दियों में सूजन होने पर अपनाएं ये आसान तरीके

हाथ की उंगलियों में सूजन : सर्दियों में अक्सर लोगों के हाथ-पैर सूजने लगते हैं, जिस वजह से हाथ-पैर काम करना भी बंद कर देते है। इनके सूजने से रात को नींद भी अच्छी तरह से नहीं आती और कोई काम भी अच्छे से नहीं कर पाते। अगर सर्दियों में आपको भी इस तरह की समस्या रहती हैं तो आप कुछ घरेलू तरीके अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। आइए जानते हैं कैसे। 

 


1. सूजी उंगलियों और पैरों से राहत पाने के लिए सूजन वाले हिस्से पर नींबू का रस लगाएं। नींबू का रस इंफ्लेमेशन को कम करता है और धीरे-धीरे सूजन कम होने लगती है।

 

2. प्याज शरीर में ब्लड फ्लो की मात्रा बढ़ाने में मदद करती है। इसलिए प्याज का रस सूजन और जलन से तुरंत आराम दिलाता है। 

 

3. आलू की एक स्लाइस लें और उसमें थोड़ा नमक मिलाएं। फिर इसे सूजन वाली जगह पर रगड़ें। ये उस हिस्से की रैडनेस को तो कम करता ही है साथ ही सूजन और जलन से राहत दिलाता है।

 

4. पिसी हुई काली मिर्च को मस्टर्ड ऑयल में मिलाकर ठीक से गर्म कर लें। इस मिश्रण को सूजन वाली जगह पर लगाने से काफी राहत मिलेंगी। 

 

5. ग्लिसरीन, दलिया और अंडे को मिलाकर इसका मिश्रण बना लें और फिर इसे सूजन वाली जगह पर लगाएं और पट्टी से बांध लें। सूजन जल्द ही खत्म हो जाती हैं। 

 

Related News