25 APRTHURSDAY2024 7:15:34 PM
Nari

पूल पार्टी पर इस बार फूलों से नहीं, करें Flip Flop डेकोरेशन से स्वागत

  • Updated: 15 Apr, 2018 01:17 PM
पूल पार्टी पर इस बार फूलों से नहीं, करें Flip Flop डेकोरेशन से स्वागत

गर्मी के मौसम में बीच या फिर पुल पर पार्टी करने का मजा ही अलग है। तपती गर्मी में पानी के किनारे अपनो दोस्तों या फिर गर्ल गैंग के साथ कुछ समय बिताकर बोरिंग लाइफ में ताजगी का तड़का लग सकता है। आप भी इस मौसम में थोड़ा एंज्वाय करना चाहते हैं और इस बार पार्टी घर की बजाए कहीं बाहर करने के बारे में सोच रहे हैं तो पुल पार्टी का आइडिया बैस्ट है। इसके लिए आप डैकोरेशन भी थीम बेस्ड कर सकते हैं। पार्टी में आए मेहमानों के लिए हर बार फूलों से स्वागत करते हैं तो इस बार कलरफुल फ्लिप फ्लॉप को रिबन से सजा कर वेलकम  Wreath तैयार करते सकते हैं। 

PunjabKesari
जरूरी सामान
कलरफुल फ्लिप-फ्लॉप
रिबन फ्लावर(अलग-अलग रंगों में)
कार्डबोर्ड
चिपकाने के लिए गूंद 
PunjabKesari

इस तरह करें तैयार
1. सबसे पहले कार्डबोर्ड को अपनी पसंद के हिसाब से राउड शेप में काट लें।
2. इस पर अलग-अलग रंगों का फ्लिप-फ्लॉप लगाएं।
3. इसके बाद इसके आसपास रिबन और रिबन से बने फूलों को भी चिपका दें। 
4. आप इन फुटवियर पर वेलकम का पेंट या फिर स्टिकर भी लगा सकते हैं। 
5. डैकोरेशन के लिए आप सनग्लासिस,स्टोन और फ्रैश फ्लावर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

PunjabKesari

  


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News