19 APRFRIDAY2024 1:53:26 AM
Nari

शाम की चाय में बनाएं फ्लैकी बटरमिल्क बिस्कुट

  • Updated: 13 Mar, 2018 10:02 AM

अगर आपका चाय के साथ बिस्कुट खाने का मन है तो क्यों न इसे घर पर बनाया जाएं। जी हां, आज हम आपको लिए फ्लैकी बटरमिल्क बिस्कुट बनाने सिखाने जा रहे हैं। इसे आप बड़ी ही आसानी से ओवन में बेक करके बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
मैदा- 310 ग्राम
बेकिंग पाउडर- 1 1/2 टीस्पून
बेकिंग सोडा- 1/2 टीस्पून
नमक- 1/2 टीस्पून
बटर- 100 ग्राम
शहद- 2 टीस्पून
बटर मिल्क- 220 मि.ली.

विधि
1. सबसे पहले बाऊल में सभी सामग्री लेकर नरम आटे की तरह गूंथ ले।
2. अब प्लेन सरफेस पर आटे की ढोह को रखें और इस पर सूखा आटा डाल कर इसे रोल करें। इस प्रक्रिया को 4-5 बार दोहराएं।
3. फिर इसे पूरी तरह फैला कर गोल आकार में काट लें।
4. अब इसे बेकिंग ट्रे पर रख कर ओवन में 390°F/200°C पर 15 मिनट तक बेक करें।
5. फ्लैकी बटरमिल्क बिस्कुट बन कर तैयार है। अब इसे गर्मा-गर्म चाय के साथ सर्व करें।

Related News