23 APRTUESDAY2024 8:00:47 PM
Nari

बच्चों को जिंदगी में बनाना है सफल, सिखाएं ये 5 बातें

  • Updated: 02 Feb, 2017 12:08 PM
बच्चों को जिंदगी में बनाना है सफल, सिखाएं ये 5 बातें

पेरेंटिंग: बच्चों की असली पाठशाला उसके घर से शुरू होती हैं। वे अपने जीवन में जो भी कुछ करना सिखते हैं, वे अपने घर से ही सिखते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा भी जिंदगी में सफल होकर एक कामयाब इंसान बने तो उसके लिए आपको इन 5 बातों को फॉलो करना होगा। इन टिप्स को फॉलो करके आप अपने बच्चे को दूसरे बच्चों से आगे ले जा सकते हैं। ऐसे में आपका बच्चा स्कूल ही नहीं आस-पड़ोस में भी एक सफल बच्चा कहलाएगा, लोग उसकी तारीफ करेंगे और दूसरे बच्चे उससे प्रेरणा लेंगे।

 

1. काम सोंपे

रोजाना बच्चे को कोई न कोई काम सोंपे। चाहे वे काम घर का हो या फिर बाहर का। काम केवल उनकी पसंद का ही नहीं, आपकी पसंद का भी हो। तभी वे जिम्मेदारी शब्द को समझ सकेंगे और उनके अंदर जिम्मेवारी की भावना भी आएगी।

2.  गुस्से पर कंट्रोल करना सिखाएं

बच्चे को ये बात जरूर सिखानी चाहिए कि सफलता का मार्ग आसानी से खुल जाता है। बस, उन्हें थोड़ा धैर्य रखने की हिम्मत रखनी चाहिए। बात-बात पर गुस्सा नहीं करना चाहिए। अगर वे किसी मुद्दे पर वे फंस जाएं तो उससे बाहर निकलने की हिम्मत भी रखनी चाहिए।

3. हौसला दें

यदि उसके क्लास में कम नंबर आए तो उसे डांटें नहीं, वह किसी खेल में हार गया तो अगली बार के लिए कैसे खुद को सक्षम बनाए, यह भी उसे सिखाइए। उसकी हार के लिए कभी उसे शर्मिंदा ना होने दें। ऐसे में बच्चे के अंदर नकारात्मक सोच पैदा होने लगती हैं।

4. कैसे करें मुकाबला

कुछ बच्चों में परिस्थिति से लड़ने की ताकत नहीं होती। वह कई चीजों की ख्वाहिश रखते हैं, लेकिन उसे कैसे पाया जाए यह नहीं जानते। ऐसे में कहा जाता है कि जिन बच्चों के माता-पिता उनके साथ वक्त बिताते हैं, उन्हें परिस्थितियों से लड़ना सिखाते हैं, वे बच्चे आगे चलकर काफी कुशल बनते हैं।

5. छुट भी है जरूरी

ऐसा जरूरी नही है कि बच्चे हर समय काम करें, उन्हें थोड़ा रिलैक्स फील करने के लिए भी समय दें। जैसे खेलना-कूदना आदि। इसके अलावा आप उन्हें अच्छी-अच्छी कहानी भी सुना सकते हैं। कहानी एक ऐसी चीज जिससे बच्चों को जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए और जिंदगी में कुछ करने के लिए हमेशा प्ररित करती हैं। इसलिए अपने बच्चों को अच्छी-अच्छी कहानियां सुनाएं और उन्हें अच्छी-अच्छी किताबें पढ़ने को दें।

Related News