20 APRSATURDAY2024 7:23:35 AM
Nari

पहली बार बेटे तैमूर के साथ नजर आईं करीना

  • Updated: 17 Mar, 2017 01:24 PM
पहली बार बेटे तैमूर के साथ नजर आईं करीना

फैशनः डिलीवरी के बार बेबो यानि की करीना कपूर का एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक देखने को मिल रहा है। कभी वह अपने गर्ल गैंग के साथ आउटिंग करती दिखाई देती है तो कभी अपने पति सैफ के साथ डिनर डेट पर नजर आती है। 

कल रात करीना कपूर अपने तीन महीने के बेटे तैमूर अली खान के साथ आउटिंग पर नजर आईं। पहली बार करीना अपने बेटे के साथ बाहर दिखाई दी। करीना के साथ उनकी बहन करिश्मा और एक अन्य महिला थी। बेबो अपनी मां बबिता के घर फैमिली गैदरिंग पर पहुंची थी, जहां वह कैजुयल लुक में दिखाई दीं। करीना की उनके बेटे तैमूर के साथ पहली आउटिंग की कई तस्वीरें सामने आईं है। तस्वीरों में तैमूर अपनी नैनी की गोद में सो रहे है और बहुत क्यूट दिखाई दे रहे हैं। 

वहीं, करिश्मा ने ब्लैक टॉप वियर किया था, जिसके साथ उन्होंने डार्क रेड लिपस्टिक लगाई हुई थी। आज हम आपको करीना की उनकी बेटे के साथ पहली आउटिंग की तस्वीरें दिखाने जा रहे है। तो आइए चलिए देखे बेबो और उनके बेटे तैमूर अली खान की तस्वीरें। 


 

Related News