25 APRTHURSDAY2024 4:10:28 PM
Nari

पहली महिला ई-रिक्शा ड्राइवर, लोगों ने खूब उड़ाया मजाक लेकिन नहीं मानी हार

  • Updated: 08 Mar, 2018 11:38 AM
पहली महिला ई-रिक्शा ड्राइवर, लोगों ने खूब उड़ाया मजाक लेकिन नहीं मानी हार

विश्वभर में आज 107वां अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। वुमेन डे के खास मौके पर आज हम आपको पहली महिला ई-रिक्शा ड्राइवर बिनोटा गायेन (Binota Gayen) के बारे में बताएंगे। 
PunjabKesari
दिल्ली के गोविंदपूरी में रहने वाली 44 साल की बिनोटा गायेन ने 2016 में ई-रिक्शा चलाना शुरू किया। उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने व वाहन चलाने के जुनून को पूरा करने का सपना एक साथ पूरा किया। 18 साल की उम्र में शादी के बाद कोलकता से दिल्ली आई बिनोटा ने कई साल खाना बनाने का काम (कुकिंग) भी किया लेकिन घर का खर्च पूरा ना होने पर उन्होंने ई-रिक्शा चलाने का फैसला लिया। 
PunjabKesari
बिनोटा का कहना है कि शुरू-शुरू में लोगों ने उनका काफी मजाक उड़ाया कि वह महिला होकर एक रिक्शा चलाती हैं लेकिन अपने दृढ़ संकल्प से उन्होंने पूरे परिवार को संभाला। इस फैसले से उनकी बेटी को भी गर्व है। आज वह अपने पति को कंधे से कंधा मिलाकर स्पोर्ट कर रही हैं। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News