25 APRTHURSDAY2024 10:38:14 AM
Nari

मुंहासों को 1 ही दिन में साफ करता है छोटा-सा लहसुन

  • Updated: 11 Sep, 2017 10:28 AM
मुंहासों को 1 ही दिन में साफ करता है छोटा-सा लहसुन

चेहरे पर मुंहासे होना एक आम समस्या है। कई महिलाएं इस वजह से परेशान रहती हैं। ज्यादातर यह समस्या ऑयली स्किन वाली महिलाओं में ही देखी जाती है लेकिन पाचन शक्ति खराब होने की वजह से भी चेहरे पर मुंहासे हो जाते हैं। मुंहासों की वजह से चेहरे की खूबसूरती खराब हो जाती है और कई बार तो स्किन पर दाग-धब्बे भी रह जाते हैं। ऐसे में महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं लेकिन इससे स्किन को नुकसान पहुंचता है। इसके लिए लहसुन का इस्तेमाल करके मुंहासों की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है। लहसुन में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासों को दूर करके त्वचा में निखार भी लाते हैं। आइए जानिए कैसे इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
 

लहसुन का पेस्ट
मुंहासों को हटाने के लिए लहसुन की 2 कलियों को पीसकर उनका पेस्ट बना लें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इस पेस्ट को मुंहासों पर लगाएं और 10 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। इससे मुंहासे साफ हो जाएंगे।
PunjabKesari
लहसुन का रस
इसके लिए लहसुन की कुछ कलियों को पीसकर उसका रस निकाल लें और रूई की मदद से इसे मुंहासों पर लगाएं। 10-15 मिनट के बाद चेहरे को धो लें।
लहसुन और हल्दी
लहसुन की 2-3 कलियों को पीसकर उसमें चुटकी भर हल्दी मिला लें और पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को मुंहासों पर लगाएं और कुछ देर बाद चेहरे को धो लें।
PunjabKesari
लहसुन और सेब का सिरका
मुंहासों को दूर करने के लिए लहसुन और सेब के सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए लहसुन की 2 कलियों को पीसकर उसका रस निकाल लें। अब इसमें 1 चम्मच सिरका और 1 चम्मच पानी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। इस मिश्रण को मुंहासों पर लगाकर कुछ देर के बाद धो लें।


 

Related News