25 APRTHURSDAY2024 12:59:13 AM
Nari

इस गर्मी चुने कुछ खास रंग और पाएं परफैक्ट लुक

  • Updated: 12 Apr, 2017 05:03 PM
इस गर्मी चुने कुछ खास रंग और पाएं परफैक्ट लुक

पंजाब केसरी (फैशन): गर्मियों का मौसम आ गया है। इन दिनों हर कोई चाहता है कि वे सबसे कूल और फ्रैश दिखे। इसके लिए लोग तरह-तरह के फैशन को भी फॉलो करते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे खास रंगों के बारे में बताएंगे जो आपको गर्मियों के मौसम में कूल और थोड़ा हटकर दिखाएंगे। हमारे कहने का मतलब यह है कि ये रंग आपको एकदम डिफरैंट लुक देगें।

 

1. ग्रीन (दिलाएं ठंडक का एहसास)

ग्रीन कलर में आपको बहुत से शेड बाजार में मिल जाएंगे। यह कलर आपके अंदाज को ठंडक का एहसास दिलाता है। अगर आप चाहो तो इसी कलर में फुटवियर को भी वियर कर सकती हैं।

PunjabKesari

 

2. लाइट पिंक (सबको दिवाना कर दें)

पिंक कलर को तो आप किसी भी मौसम में वियर कर सकती हैं क्योंकि यह कलर है ही ऐसा, जो सबकोे अपनी और आकर्षित करता है। 

PunjabKesari3. ऑरेंज ( अपने लुक को हटकर दिखाएं)

अगर आप अपना लुक थोड़ा हटकर दिखाना चाहती हैं तो ऐसे में आप ऑरेंज कलर को वियर कर सकती हैं। इसके अलावा आप ऑरेंज कलर का पर्स भी साथ में कैरी कर सकती हैं।

PunjabKesari

4. ब्लू (कूल दिखाए)

गर्मी के मौसम में आप अपने आपको एक परफेक्‍ट बीच लुक देना चाहते हैं, तो ब्‍लू रंग जरूर ट्राई करें। इसके अलावा आप ब्लू रंग के अलग-अलग शेड्स की हेट्स, शर्ट्स और स्‍लीपर्स को भी ट्राई कर सकती हैं। 

PunjabKesari

5. येल्‍लो (सबसे अलग दिखाए)

पीला रंग काफी सुकून और ठंडक देता है। इससे आपको देखने वाले लोगों को भी कूल-कूल महसूस होगा। ऐसे में आप इस रंग के स्‍कार्फ या फिर कॉटन की कुर्ती को भी ट्राई कर सकती हैं।


PunjabKesari

Related News