19 APRFRIDAY2024 2:18:33 PM
Nari

दुबई की Famous Markets, गोल्ड से लेकर इत्र तक मिलेगा सब कुछ

  • Updated: 22 Apr, 2017 05:51 PM
दुबई की Famous Markets, गोल्ड से लेकर इत्र तक मिलेगा सब कुछ

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग): दुबई खूबसूरत देशों में से एक माना जाता है। लोग दुबई के खूबसूरत नजारों के लिए साल साल पहुंचते है। जहां दुबई में मौजूद सुंदर-सुंदर प्लेस लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते है, वहीं खासकर लोग दुबई में बनी मार्कीट देखने के लिए आते है। यहां पर मौजूद गोल्ड मार्कीट पूरे विश्व में मशहूर है। इसके अलावा भी इस देश में की बाजार बने है, जो टूरिस्टों के अपनी ओर अट्रैक्ट करते है। अगर आप भी दुबई घूमने जाने का प्लान बना रहे है, तो इन मर्कीट को घूमना न भूले। आज हम आपको बताएंगे, दुबई की फेमस बाजार। 


1.गोल्ड मार्कीट

PunjabKesari
 
दुबई की इस मार्कीट में आपको दुनिया के बेहतरीन सोने के गहनों के डिजाइन्स मिल जाएगे। यहां पर घूमने के बाद आपका मन वहीं का होकर रह जाएगा। 

2.स्पाइस मार्कीट

PunjabKesari
 
सोने ही नहीं बल्कि दुबई के मसालों वाले बाजार की भी विश्व में अलग पहचान है। अगर आप भी स्पाइसी खानों के शौकीन है तो यहां से मसाले खरीदें। यहां हर तरह के परंपरिक मसाले मिल जाएगे। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स की भी कई क्वालिटी देखने को मिलेगी। 

3. इत्र बाजार
 PunjabKesari
परफ्यूम लगाने के शौकीन भी बहुत से लोग होते है। गर्मियों खासकर इसका ज्यादा इस्तेमाल होता है। सिक्किट अल खली स्ट्रीट पर डीरा के परफ्यूम सॉक काफी अच्छी जगह है। यहां आपको कुदरती और परंपरिक तरीके से तैयार किए गए इत्र मिल जाएगे। 

4.कपड़ा बाजार

PunjabKesari
 
बुर दुबई(Bur Dubai)कपड़ा बाजार के लिए काफी मशहूर है। यहां पर सिल्क,कॉटन,पाकिस्तानी नैट  कई बहतरीन कपड़े देखने को मिलते है। 


5.अल बहार सुख
 
ये सबसे बड़े शॉपिंग मॉल के रूप में मशहूर है। यहां कई परंपरिक अरब मार्किट है। यहां आपको खुशबूदार तेल से लेकर फाऊंटेन शो तक देखने को मिलेगा।  

Related News