25 APRTHURSDAY2024 9:02:09 AM
Sirsa

अजय चौटाला से मिलने के बाद भाजपा नेता भाग सिंह दमदमा की इनेलो में वापसी (VIDEO)

  • Edited By Deepak Paul,
  • Updated: 14 Nov, 2018 12:24 PM

पंचकूला(उमंग): अाज प्रदेश सरकार को एक बार फिर से जोर का झटका लगा है। अाज भाजपा नेता भाग सिंह दमदमा की फिर से घर वापसी हुई है। उन्होंने भाजपा को छोड़ कर इनेलो का हाथ थाम लिया है। 

जानकारी के अनुसार अाज इनेलो महासचिव  अजय चौटाला पिंजौर कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करने पहुंचे थे. इस मौके पर उन्होंने भाजपा नेता भागसिंह दमदमा के घर जाकर भी उनसे मुलाकात की। जिसके बाद ये एेलान किया गया कि नेता भाग सिंह ने भाजपा को छोड़कर इनेलो का दामन थाम लिया है। बता दें 17 नवंबर को जींद में होने वाली रैली को लेकर अजय चौटाला कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते है, जिसके चलते उनका प्रदेश दौरा जारी है। वहीं अाज वे कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करने  पिंजौर पहुंचे थे, इस दौरान नेता भाग सिंह दमदमा इनेलो मं शामिल हो गए। 

 

 

 

Related News