24 APRWEDNESDAY2024 7:47:15 PM
Nari

बच्चे करते हैं फिजूलखर्ची तो इन तरीकों से समझाएं पैसे का महत्व

  • Updated: 04 Feb, 2018 12:11 PM
बच्चे करते हैं फिजूलखर्ची तो इन तरीकों से समझाएं पैसे का महत्व

बच्चे जिस चीज को देखते हैं उसी को पाने की जिद करते हैं। मां- बाप भी उनको किसी चीज के लिए मना नहीं करते। मगर जैसे- जैसे वह बड़े होते जाते हैं वैसे ही उनकी मांगे और फिजूलखर्ची धीरे- धीरे बढ़ने लगती है। इस बात से मां-बाप भी परेशान होने लगते हैं। कई बार तो माता- पिता बच्चों की फिजूलखर्ची से तंग आकर उन पर गुस्सा भी करने लगते हैं जो कि गलत है। अगर आप बच्चों को वही बात प्यार से समझाएगें तो वह आसानी से फिजूलखर्ची के नुकसान को समझ जाएंगे। आपके ऐसा सिखाने पर वह फिजूलखर्चे और समय को बर्बाद करने दोनों से बच सकते हैं। तो आइए जानते बच्चों को पैसों की बचत करना किस तरह से सिखाया जा सकता हैं।

 

1. बच्चो की हर जिद को न करें पूरा

PunjabKesari
मां- बाप बचपने से ही बच्चों को बहुत लाड़ प्यार से रखते हैं। उनकी हर छोटी से बड़ी बात को मानते हैं। इससे बच्चा धीरे-धीरे जिदी होने के साथ ही फिजूलखर्ची करने लगता है। उसका एेसा करने के पीछे सिर्फ यहीं कारण होता है कि उसको कभी भी किसी ने पैसे के महत्व के बारे में नहीं बताया।

 

2. बचत का महत्व
बच्चों को बचपने से बचत का महत्व समझाना बहुत जरूरी होता है। बच्चों को पैसे जोड़ने के लिए छोटा सा गुल्लक यानि पिग्गी बैंक लाकर दे सकते हैं। बच्चे जब भी किसी चीज को लेने की जिद करें तो उनको कहें कि इस पिग्गी बैंक में पैसे जोड़कर रखे और खुद के पैसों से वह चीज लें। ऐसा करने से बच्चों को बचत का महत्व समझ आ जाएगा और वो जरूरत वाली चीजें ही खरीदेंगे।

 

3. हफ्ते और महीने के लिए बचत करने को कहें

PunjabKesari
बच्चों को कभी भी जरूरत से ज्यादा पैसे न दें। अधिक पैस मिलने से बच्चा उसके महत्व को नहीं समझ पाता। फिजूलखर्चे से बच्चों को बचाने के लिए उनको एक निश्चित राशि दें और फिर उसी पैसे से ही बचत करने को कहें। आप यह भी देख सकते हैं कि वह एक हफ्ते और महीने में कितनी बचत कर रहा है।

 

4. बच्चों को पैसे की वैल्यू समझाएं
जब किसी को सब कुछ बहुत आसानी से मिल जात हैं तो वह उसके महत्व को नहीं समझ पाता। बच्चों को भी किसी चीज की वैल्यू तब ही समझ आती है। जब वह उस चीज के लिए मेहनत करता है। यहां मेहनत करने से भाव काम करने नहीं बल्कि अपनी पॉकेट मनी से पैसे बचाने की बात हो रही है। जब खुद के पैसों से कोई सामान खरीदेगें तो वह पैसे की वैल्यू को अच्छी तरह से समझ जाएंगे।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News