20 APRSATURDAY2024 10:35:58 AM
Nari

खूबसूरत ही नहीं, ये हैं दुनिया के सबसे महंगे शहर

  • Updated: 08 Jan, 2017 04:25 PM
खूबसूरत ही नहीं, ये हैं दुनिया के सबसे महंगे शहर

ट्रैवलिंग: कहते हैं शौक की कोई कीमत नहीं होती। दुनिया घूमने के शौकिन लोग पैसे की परवाह किए बिना खूबसूरत जगहों की तलाश में रहते हैं। जहां कुछ देश टुरिस्टों को आकर्षित करने के लिए नए से नए ऑफर देते रहते हैं वहीं दुनिया के कुछ शहर इतने मंहगे हैं कि वहां पर घूमना हर किसी के बस की बात नहीं। आज हम ऐसे ही कुछ शहरों की बात कर रहे हैं जिनको दुनिया के मंहगे शहरों का दर्जा दिया गया है। 


1. ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख शहर सबसे महंगा शहर है लेकिन फिर भी लोग बड़ी तादाद मेें यहां पर घूमने के लिए आते हैं। इस शहर के खूबसूरती के मामले में कोई दूसरा शहर नहीं है। यहां पर सिर्फ एक बियर के लिए 10 डॉलर खर्च करने पड़ते हैं। 

2. टोक्यो,जापान
जापान का टोक्यो शहर महंगाई के मुकाबले दुनिया के दूसरे स्थान पर आता है। यहां पर घूमने के लिए आपको अपने बजट का बहुत ख्याल रखना पड़ेगा। टोक्यो में सोड़ा की एक बोतल की कीमत 7 डॉलर में मिलती है। इसके अलावा यहां पर रहना भी कॉफी मंहगा है। 

3. जेनेवा,स्विट्जरलैंड 
स्विट्जरलैंड का जेनेवा दुनिया का तीसरा सबसे महंगा शहर है लेकिन पर्यटन की दृष्टि से यह टूरिस्टों का पसंदीदा स्थान है। जहां पर आप अगर सस्ता होटल या किफायती दाम में खाना पीना ढूंढ रहे हैं तो आपको निराशा का मुंह देखना पड़ सकता है। यहां पर घूमने के लिए बहुत सी जगहें हैं।

4. नागोया,जापान
यह जापान का दूसरा और दुनिया का चौथा सबसे महंगा शहर है। यहां पर बियर के लिए 11 डॉलर और सोड़ा के लिए 1.50 डॉलर खर्च करने पड़ते हैं। यहां का नजारा बहुत ही खूबसूरत है। खुशनुमा वातावरण होने के कारण लोग यहां पर दूर -दूर से घूमने के लिए आते हैं। 

5. ओस्लो,नार्वे
नार्वे की राजधानी ओस्लो दुनिया का पांचवा और यूरोप का दूसरा सबसे महंगा शहर है। यहां पर घूमने और खरीददारी करने के लिए आपको भारी खर्च करना पड़ सकता है। इसके अलावा और भी बहुत से ऐसे देश हैं जो मंहगाई के मुकाबले में किसी से कम नहीं हैं। सिडनी,जमेना,अंगोला का लुआंडा और चाड भी दुनिया के महंगे शहरों में शुमार हैं। 

Related News