18 APRTHURSDAY2024 10:41:43 PM
Nari

गर्मियों में शुरू कर दें ये एक्सरसाइज, तेजी से कम होगा मोटापा!

  • Updated: 28 Mar, 2017 02:55 PM
गर्मियों में शुरू कर दें ये एक्सरसाइज, तेजी से कम होगा मोटापा!

सेहतः भागदौंड की जिन्दगी में लोग अपने खान-पान पर ध्यान नहीं दे पाते, जिसकी वजह से उन्हें किसी न किसी स्वास्थ्य संबंधित समस्या का सामना करना पड़ता है। आजकल मोटापे की समस्या आम देखने को मिलती है। वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि गलत खान-पान की आदतें, पर्याप्त नींद न लेना, बीमारी या फिर दवाई। मोटापे से परेशान कुछ लोग डाइटिंग भी करते हैं जिससे कई बार उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव भी पड़ जाता है। वजन कम करने के लिए सबसे जरूरी है एक्सरसाइज और सही डाइट। अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं तो रूटीन लाइफ में एक्सरसाइज को शामिल करें। अगर मौसम के हिसाब से एक्सरसाइज की जाए तो ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। गर्मी के मौसम में एक्सरसाइज करना थोड़ा मुश्किल होता है। एेसे में एक्सरसाइज करते समय कुछ सावधानियां बरतें। आज हम आपको कुछ एक्सरसाइज बताने जा रहे है जिससे आसानी से वजन कम किया जा सकता है।

- साइड प्लैंक(Side Plank)
प्लैंक एक्सरसाइज से कमर के आसपास की चर्बी को कम किया जा सकता है। इसमें शरीर को एक करवट पर रखा जाता है और एक हाथ के सहारे शरीर को खड़ा करना पड़ता है। शरीर को एक हाथ और दोनों पैरों के सहारे टिका कर कुछ सैकेंड तक रखें। अपने पेट और जांघो को ऊपर की ओर उठाएं। फैट कम होने के साथ-साथ इससे मांसपेशियां भी मजबूत होती है। 

- सिंगल लेग स्ट्रेच
सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। अब दोनों पैर ऊपर की ओर उठाएं। फिर बाएं पैर घुटने से मोड़कर हाथों से जकड़ लें। 5 सैंकेड बाद इसी प्रकिया को दूसरे पैर के साथ दोहराएं। इस प्रकिया को 8 से 10 बार करें। 

- बोट स्टाइल एक्सरसाइज
बोट एक्सरसाइज में शरीर को नाव के आकार में स्ट्रेच करना होता है। इसके लिए सबसे पहले जमीन पर बैठ जाएं और अपने दोनों पैरों को सीधे रखें। अब दोनों हाथों को ऊपर उठाते हुए सांस खीचें और झुकते हुए दोनों पंजों को हाथों से छुएं। कोशिश करें कि कंधों से घुटने छू पाएं। रोजाना इस एक्सरसाइज को करें। इससे पेट की चर्बी कम होगी। 

- पुशअप
वजन कम करने के लिए पुशअप बेहतर उपाय है। रोजाना पुशअप करें। ध्यान रखें कि पुशअप की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाएं। अचानक से पुशअप की संख्या बढ़ाने से शरीर दर्द हो सकता है। पुशअप को कई तरीकों के साथ किया जा सकता है। 

- एब्डॉमिनल क्रंचेस
एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और घुटनों को मोड़ लें। अब अपने हाथों को मोड़कर सिर के नीचे रख लें। फिर कंधों को जमीन से थोड़ा ऊपर की तरफ उठाएं। वजन कम करने के लिए रोजाना इस एक्सरसाइज को करें।

Related News