20 APRSATURDAY2024 6:15:09 AM
Nari

हर महिला को पता होने चाहिए Vicks Vaporub से जुड़े ये ब्यूटी हैक्स

  • Updated: 31 May, 2018 12:50 PM
हर महिला को पता होने चाहिए Vicks Vaporub से जुड़े ये ब्यूटी हैक्स

चेहरे की खूबसूरत को बढ़ाने के लिए लोग महंगे से महंगे  ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। मगर फिर भी ज्यादा फायदा नहीं होता एेसे में घर पर पड़ी एक चीज से सुंदरता को ओर भी निखारा जा सकता है। वह चीज है विक्स। 


विक्स का इस्तेमाल ज्यादातर लोग सर्दी-जुकाम, खांसी, सिरदर्द को ठीक करने के लिए करते हैं। बहुत कम लोग हैं जो जानते होंगे की विक्स झुर्रियों से लेकर स्ट्रैच मार्क्स तक के निशान मिटाने में सहायक है। आज हम आपको Vicks Vaporub के 5 ब्यूटी बैनिफिट के बारे में बताएंगे जो हर महिला को पता होने चाहिए। 


1. एडियां मुलायम बनाना

PunjabKesari
सर्दियां हो या गर्मिया हर मौसम में लोगों की एड़ियां फटने लगती है। फटी एड़ियां पैरों की सुंदरता को खराब कर देती है। फटी एड़ियों को सही करने के लिए Vicks Vaporub का इस्तेमाल करें। रात को सोने से पहले एड़ियों पर  Vicks Vaporub लगा लें। कुछ ही दिनों में आपकी फटी एड़ियां ठीक हो जाएंगी। 

 

2. स्ट्रेच मार्क्स दूर करना
पेट या शरीर के किसी भी भाग पर पड़े स्ट्रैच मार्क्स के निशान देखने गंदे लगते हैं। स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए Vicks Vaporub लगाएं। कुछ दिनों तक लगातार एेसा करने से स्ट्रेच मार्क्स के निशान दूर होने लगेंगे। 

 

3. पैरों की सूजन और खुजली दूर भगाए

PunjabKesari
पैरों की सूजन और खुजली को दूर करने के लिए रात को सोने से पहले पैरों और उंगलियों में Vicks Vaporub लगा लें। इससे आपकी समस्या दूर हो जाएगी। 


4. पतली कमर
बढ़ी हुई तोंद और कमर को पतली करने के लिए लोग ना जाने क्या-क्या करते हैं। मगर फिर भी कोई फायदा नहीं होता। एेसे में Vicks Vaporub को पेट पर लगा लें। अब उस पर कोई प्लास्टिक का लिफाफा बांध दें। रातभर एेसा ही रहने दें। सुबह उठकर इसको साफ कर लें। कुछ दिनों तक एेसा करने से पेट की चर्बी दूर हो जाएगी।

 

5. झुर्रियों और झाइयों से छुटकारा

PunjabKesari
चेहरे पर पड़ी झुर्रियां और झाइयों को दूर करने के लिए उस पर Vicks Vaporub लगाएं। विक्स में मौजूद तेल झुर्रियों को कम करने और त्वचा को कसने में सहायता करता है। 

 

6.  डैड स्किन करें एक्सफोलिएट
डैड स्किन हटाने के लिए पानी में थोड़ी सी विक्स मिलाएं और स्किन पर लगाएं। प्यूमिक स्टोन से डैड स्किन उतारें। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News