20 APRSATURDAY2024 10:32:33 AM
Nari

हर लड़की अपने पार्टनर से रखती हैं ये इच्छाएं

  • Updated: 07 Apr, 2017 02:58 PM
हर लड़की अपने पार्टनर से रखती हैं ये इच्छाएं

पंजाब केसरी (रिश्ते नाते): प्यार एक बहुत ही खूबसूरत एहसास है। प्यार में पड़ने वाला हर इंसान अपने पार्टनर से बहुत सारी इच्छाएं रखता हैं, फिर चाहे वे लड़का हो या लड़की लेकिन आज हम बात करेंगे लड़कियों की। हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और हिम्मवाला हो। इसके अलावा लड़कियों की ऐसी कुछ और भी इच्छाएं है जो आज हम आपको बताएंगे। आइए जानते हैं...

 

1. सम्मान दें

हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर हमेशा उसे सम्मान दें। दूसरों के सामने हमेशा उसकी इज्जत करें।

2. तारीफ करें

अब बात चाहे कोई भी हो। लड़कियों को हर बात पर अपनी तारीफ सुनना बहुत अच्छा लगता है। 

3. सरप्राइज

लड़कियों को सरप्राइज बहुत अच्छा लगता है। हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर हमेशा उसे कोई ना कोई सरप्राइज दें।

4. प्यार का एहसास दिलाएं

हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर हमेशा उसे इस बात का एहसास दिलाएं कि वे उससे कितना प्यार करता है।

5. आत्मनिर्भर हो

लड़कियों को आत्मनिर्भर लड़के ही अच्छे लगते हैं। वो लड़को को लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं करती जो दूसरों पर निर्भर हो।
 

Related News