24 APRWEDNESDAY2024 11:12:02 PM
Nari

30 की उम्र से पहले ही कर लेने चाहिए लड़कियों को ये 8 काम

  • Updated: 09 May, 2018 04:28 PM
30 की उम्र से पहले ही कर लेने चाहिए लड़कियों को ये 8 काम

इस भागदौड़-भरी लाइफ के कारण महिलाएं अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाती है। घर हो या ऑफिस, बिजी शेड्यूल होने के कारण महिलाएं अपने आप पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाती, जिसके कारण उनकी बहुत-सी इच्छाएं पूरी रह जाती है। इसके पछतावा उन्हें किसी न किसी उम्र में तो होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे काम बताएंगे, जिसे हर लड़की को 30 की उम्र से पहले ही कर लेने चाहिए, ताकि बाद में आपको पछताना न पड़े। इससे पहले कि आप 30 की उम्र को पार करें, अपनी लाइफ के कुछ लम्हें निकालकर ये काम जरूर करें।
 

1. कुछ एडवेंचर्स करें
जिंदगी में कुछ पल ऐसे होने चाहिए, जिसे बाद में याद करके आप रोमांच से भर जाएं। इसलिए अपनी लाइफ में से कुछ समय निकाल किसी एडवेंचर्स प्लेस पर जाएं और खूब मस्ती करें।

PunjabKesari

2. अपने डर पर पाएं काबू
लड़कियां अक्सर कॉकरोच, चूहों और छिपकलियों से बहुत डर लगता है। यह जरूरी है कि आप अपने डर पर काबू पाएं और खुलकर जीने की कला सीखें। इससे आपके अंदर और आत्मविश्वास भरेगा।
 

3. कुछ नया सीखें
हर लड़की को जीवन में कुछ न कुछ नया सीखते रहना चाहिए। अगर आप 30 की उम्र से पहले कोई रोचक चीज सीख जाएंगी तो वह चीज आपको जिंदगीभर याद रहेगी।
 

4. क्वालिटी टाइम स्पेंड करें
एक बार गया हुआ समय कभी लौट कर नहीं आता। इसलिए बाद में पछताने से अच्छा है कि आप पहले ही समय निकालकर क्वालिटी टाइम टाइम बिताएं। आप अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम भी बना सकती हैं।
 

5. आत्मसुरक्षा
आज कम समय में हर लड़की आत्मनिर्भर है लेकिन इसके साथ-साथ लड़की को अपनी आत्मसुरक्षा करनी भी आनी चाहिए। खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए आप जूडो,  कराटा, योगा, प्राणायम जैसी चीजों का अभ्यास कर सकती हैं। इससे आप खुद में काफी सक्षम और संपूर्ण महसूस करेंगी।

PunjabKesari

6. बदलें स्टाइल
अपना एक ही लुक देखकर तो हर कोई बोर हो जाता है। इसलिए 30 की उम्र से पहले अपने स्टाइल के साथ कुछ नए एक्सपेरिमेंट करें। इसके लिए आप अपने बालों को कलर, नया हेयरकट या टैटू बनवा सकती हैं।
 

7. अपनी बॉडी को लेकर सहज होना
टीनएज लड़कियों को लगता है कि वह खुद को लेकर बहुत केयरफुल है लेकिन 20 की उम्र के बाद भी बहुत-सी ऐसी बातें होती है, जोकि आपको पता नहीं होता। इसलिए 30 की उम्र पार करने से पहले आप अपने शरीर के प्रति सहज होना जरूर सीख जाएं।
 

8. विदेश घूम आएं
शादी के बाद अपने लाइफ पार्टनर के साथ विदेश घूमने का मौका तो आपको मिल ही जाएगा। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी 40 की उम्र से पहले अपनी फ्रेंड्स या सोलो ट्रिप पर जरूर जाएं। आगे चलकर यही यादगार लम्हें आपको याद आएंगे।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News