बदलते लाइफस्टाइल के कारण दुनियां की सबसे ज्यादा नदियां गंदी हो गई गई है। सबसे पवित्र मानी जाने वाली गंगा और यमुना भा लोगों के कारण आज सबसे गंदी नदियों के लिस्ट में शामिल है लेकिन सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों की भी बहुत सी नदियां आज के समय में गंदी हो गई है। आइए जानते है दुनियां का इन सबसे गंदी नदियों के बारे में।
1. गंगा, भारत
सबसे पवित्र मानी जाने वाली गंगा नदी भारत के बहुत से देशों में बहती है। धार्मिक कार्यों के कारण यह नदी इतनी गंदी हो गई है। कु समय पहले प्रधानमंत्री द्धारा इसे साफ करने की कोशिश भी की गई लेकिन बहुत ज्यादा गंदी होने के कारण यह कुछ राज्यों में साफ नहीं हो पाई।
2. सीटारम, इंडोनेशिया
इसे दुनिया की सबसे दूषित नदियों में एक गिना जाता है। 20 साल से इसके आस-पास 50 लाख से भी ज्यादा अबादी बसी हुई है जिसके कारण इस नदी का पानी इतना ज्यादा गंदा हो गया है। इसकी गंदगी के कारण यहां के इलाकों में कई बार बीमारियां भी फैल चुकी है।
3. बूढ़ी गंगा, बांग्लादेश
बांग्लादेश की इस नदी के गंदी होने का कारण यहां की मिल्स और फैक्ट्रियों है। इनसे निकलने वाला कूड़ा सीधा इस नदी में जाता है। इसी के कारण यह इतनी गंदी हो गई है। इसके अलावा यहां पर मरने वाले जानवर, नाले, सीवेज और प्लास्टिक भा इसे गंदा कर रहे है।
4. कुयाहोगा, अमेरिका
1950 के दशक में इस नदी के अंदर आग लग गई थी लेकिन बाद में पता चला कि उद्योगों की वजह से प्रदूषित नदी के तट पर तेल की धार फैलने के कारण यहां पर आग लग गई थी। इसके बाद ओहायो प्रांत में बहने वाली इस नदी को पर्यावरण विशेषज्ञों ने साफ करवा दिया।
5. यमुना,भारत
इस नदी को भारत की सबसे दूसरी पवित्र नदी माना जाता है। दिल्ली और ताजमहल के शहर आगरा से होकर गुजरने वाली यमुना तो इतनी गंदी हो गई है कि कई जगहों पर सिर्फ नाले की तरह दिखती है।
6. पीली नदी, चीन
यह नदी तो इतनी गंदी हो गई है कि पानी अब लाल नजर आता है। किसी अनजाने सीवर से आए प्रदूषित पानी ने इसका रंग बदलकर इसे दूषित कर दिया। चीन के तेजी से हो रहे आर्थिक विकास की कीमत यहां की नदियों को चुकानी पड़ रही है।