19 APRFRIDAY2024 4:51:23 PM
Nari

बेस्ट फ्रैंड की शादी में इन यूनिक आइडियाज से मचाएं धमाल

  • Updated: 21 Mar, 2018 02:11 PM
बेस्ट फ्रैंड की शादी में इन यूनिक आइडियाज से मचाएं धमाल

शादी का मौका न सिर्फ लड़का-लड़की के लिए बल्कि हर किसी के लिए खास होता है। शादी में दूल्हा-दुल्हन के दोस्त सबसे खास मेहमान होते हैं। जैसे-जैसे शादी का दिन करीब आता है आपके दोस्त पर्सनल असिस्टेंट, काउंसलर, फोटोशूट में साथ खड़े रहने वाला साथी और संदेश पहुंचाने वाले बन जाते हैं। दूल्हा-दुल्हन के पास तो कुछ ओर सोचने का समय नहीं होता है लेकिन आपकी शादी में आपके दोस्त धमाल न करें ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे आइडियाज देंगे, जिससे आप अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी को ओर भी यादगार बना सकते हैं।
 

1. बैचलर पार्टी
अपने बेस्ट फ्रैंड की शादी में लड़के उसे बैचलर पार्टी जरूर देते हैं, जहां उन्हें किसी का डर नहीं होता। मगर लड़कों के साथ-साथ लड़कियां भी अपने दोस्त की शादी से पहले बैचलर पार्टी अरेंज करके धमाल मचा सकती हैं।

PunjabKesari

2. संगीत में करें धमाल
शादी से पहले संगीत नाइट में आप अपने दोस्त के लिए एक स्पैशल गाने पर डांस कर सकते हैं। आप चाहे तो उनके फेवरेट गाने पर भी डांस कर सकते हैं।
 

3. बारात में भांगड़ा डांस
बेस्ट फ्रैंड की बारात में भांगड़ा डांस करने का मजा ही कुछ ओर है। शादी को यादगार बनाने के लिए अपनी दोस्त की शादी में ढोल पर फ्री होकर थिरकना न भूलें।
 

4. हर मूमेंट को बनाएं स्पैशल
शादी के फंक्शन ही नहीं बल्कि आप अपने दोस्तों के लिए हर लम्हें को खास बनाएं। ऐसे में आप हर समय उनके साथ रहे और उन्हें उदास न होने दें। इसके अलावा अपनी हंसी मजाक से उन्हें हंसाते रहे।

PunjabKesari

5. शादी में डांस करना
आप शादी में भी अपने दोस्त के लिए किसी खास गाने पर डांस कर सकते हैं। वैसे भी आजकल शादी में अपने दोस्तों के लिए डांस करना ट्रेंड बन गया है।
 

6. विदाई को भी बनाएं खास
अक्सर दुल्हन विदाई के समय रोने लगती है, जिसे देखकर हर कोई इमोशनल हो जाता है। ऐसे में आप उनके मूड को ठीक करने के लिए कोई आइडिया बनाएं। इससे उनकी विदाई भी एकदम स्पैशल बन जाएगी।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News