25 APRTHURSDAY2024 8:26:25 PM
Nari

शादी के कई सालों बाद भी पार्टनर से ऐसे करें प्यार का इजहार

  • Updated: 15 May, 2018 06:26 PM
शादी के कई सालों बाद भी पार्टनर से ऐसे करें प्यार का इजहार

लोग अक्सर यह बात कहते हैं कि शादी के इतने साल बीत गए हैं, अब वो प्यार और रोमांस कहां जो दोनों के बीच पहले था। आप भी समय बीतने के साथ जिम्मेदारियां निभाते हुए जीवनसाथी को प्यार के दो लफ्ज नहीं कह पाते तो ऐसे बहुत से तरीके हैं, जिससे पार्टनर को पहले वाला समय दोबारा याद करवाया जा सकता है। यह बात को सही है कि आई लव यू ऐसा शब्द है, जिससे एक मैजिक होता है जो पार्टनर का खराब मूड भी अच्छा कर देता है। आप अपने व्यवहार के जरिए बिना आई लव यू कहे बिना आपके साथी को और भी ज्यादा स्पेशल होने का अहसास करवा सकते हैं। 
 

बोलकर नहीं, लव नोट्स से जताएं प्यार 
प्यार में अपनी क्रिएटिविटी दिखाएं। आपके पास इकट्ठे बैठने का समय नही है तो अपने हम सफर को लव नोट्स के जरिए स्पैशल फील करवाएं। घर से कहीं बाहर जा रही हैं तो खाने के साथ प्यार भरा मैसेज छोड़ दें। इससे उन्हें बहुत अच्छा लगेगा। 
 

पति की पसंद का खाना बनाएं
यह बात बिल्कुल सच है कि दिल का रास्ता पेट से होकर निकलता है। अगर मूड खराब भी हो तो मनपसंद खाना खाकर अच्छा लगने लगता है। कभी-कभी अपने साथी को स्पैशल फील करवाने के लिए उनकी पसंद का डीनर बनाएं और एक साथ इकट्ठे बैठकर खाएं। 


बात-बात पर जताएं प्यार 
चाहे शादी के कितने भी साल क्यों न बीत जाएं, अगर आप अपने पार्टनर को यह कहते हैं कि आपको उनका साथ अच्छा लगता है तो आप उनके दिल में उतर जाएगे। आपकी यही बात रिश्ते को बहुत मजबूत बना देगी। 


कभी-कभी एक साथ बिताएं समय
कभी-कभी समय निकालर पार्टनर के साथ कहीं घूमने जरूर जाएं। उनसे ज्यादा बातचीत करें। परेशानी में उनका साथ दें। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News