19 APRFRIDAY2024 2:29:55 PM
Nari

गर्मियों में हैल्दी रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 10 चीजें

  • Updated: 26 May, 2018 05:53 PM
गर्मियों में हैल्दी रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 10 चीजें

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आयरन, विटामिन, प्रोटीन, मिनरल, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट आदि पोषक तत्वों की जरूरत होती है जो रूटीन में खाने वाले आहार से मिलते हैं। अगर आप हैल्दी आहार नहीं लेगें तो आपको पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिलेंगे। वैसे भी गर्मियों में पानी ज्यादा पीने के कारण भूख कम होने लगती है और खाने की क्षमता घट जाती है। जिसके कारण शरीर को थका-थका महसूस करता है और कमजोर पड़ने लगता है। आज हम आपको ऐसे आहार बताएंगे, जिसे खाने के बाद हैल्दी और शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी नहीं आएगी।

1. पॉपकार्न  

PunjabKesari
पॉपकार्न खाने से शरीर हैल्दी रहता है। अगर इसे मक्खन, नमक और तेल के बिना ओवन में बेक करके खाया जाए को इससे वजन भी कंट्रोल में रहेगा और शरीर को फाइबर, विटामिन बी-कंपलैक्स, मैगनीज आदि पोषक तत्व भी मिलेगे।

2. बादाम 
बादाम में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है। इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ शरीर को स्वस्थ तथा ऊर्जावान बनाए रखने में भी मदद करता है। यह पौष्टिकता से भरपूर और कैलोरी भी कम होती है।

3. अंडा 
अंडे में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। दिन में बिना जर्दी के 2 अंडे और जर्दी वाले 1 अंडे का सेवन कर सकते हैं। अंडे की जर्दी में पाई जाने वाली फैट कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है।

4. आलू 
सभी मानते हैं कि आलू खाने से मोटापा बढ़ जाता है। लेकिन यह मानना गलत है अगर इसे भून कर या उबाल कर खाएंगे तो इससे बढ़िया कोई डाइट नहीं है। इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

5. सलाद 

PunjabKesari
हैल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में सब्जियों का सलाद जरूर शामिल करें। इसमें  विटमिन सी, विटमिन ई फॉलिक एसिड और कैरोनटॉयड्स आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सलाद में आप गाजर, टमाटर, बंदगोभी, शिमला मिर्च और खीरा  आदि को शामिल कर सकते हैं। इसके स्वाद के लिए ड्रेसिंग में नीबू या दही का इस्तेमाल कर सकते हैं।

6. टोफू
भूख से जुड़ी समस्याओं के लिए टोफू काफी फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन की काफी मात्रा होती है। इसे सप्ताह में तीन से चार बार 50 ग्राम खा सकते हैं।

7. पानी  
ज्यादा पानी पीने से अनगिनत फायदे होते है। शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं। जो लोग सादा पानी नहीं पी सकते वे  नारियल पानी, नीबू पानी, फलों और सब्जियों का जूस व मट्ठा भी ले सकते हैं। इनमें कैलोरी भी कम होती है और पेट भी भरा रहता है।

8. सीरियल्स (Cereal)

PunjabKesari
फाइबर, प्रोटीन, आयरन और फोलेट से भरपूर सीरियल मांसपेशियों को मजबूत बनाने तथा फैट को कम करने में मदद करता है। इसे खाने से पाचन क्रिया दुरूस्त रहती है। इसलिए अच्छी सेहत के लिए साबुत अनाज बहुत जरूरी होता है।

9. दही  
दही में प्रोटीन, कैल्शियम और विटमिन की मात्रा भरपूर होती है। इसलिए हैल्दी रहने के लिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

10. ग्रीन टी
ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है और एक्सट्रा चर्बी से छुटकारा मिलता है।
  

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News