23 APRTUESDAY2024 8:41:00 AM
Nari

दही में मिलाकर खाएं ये चीजें, मिलेगा दोगुना फायदा

  • Updated: 16 Jun, 2017 01:41 PM
दही में मिलाकर खाएं ये चीजें, मिलेगा दोगुना फायदा

दही खाने का तरीका : दही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन्स, कैल्शियम और कई दूसरे मिनरल्स शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। गर्मी के मौसम में अपनी डाइट में दही जरूर शामिल करना चाहिए। दही में नमक और चीनी के अलावा कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें दही में मिलाकर खाने से शरीर कोे दोगुना फायदा होता है। आइए जानिए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में


1. काला नमक और भूना जीरा
दही में काला नमक और भूने जीरे को डालकर खाने से उसका स्वाद तो बढ़ता ही है साथ में इससे भूख बढ़ती है और डाइजेशन सिस्टम भी ठीक रहता है।



2. शहद
PunjabKesariदही में शहद मिलाकर खाने से मुंह के छाले ठीक होते हैं।  जोड़ों के दर्द में खाएं एक कटोरी दहीं, मिलेगे कई फायदे



3. काली मिर्च
जिन लोगों के शरीर का वजन ज्यादा होता है। उन्हें दही में काले नमक के साथ काली मिर्च मिलाकर सेवन करना चाहिए। इससे शरीर पर जमा एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है।



4. शक्कर और ड्राईफ्रूट
दही में शक्कर और सूखे मेवे मिलाकर खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और यह शरीर का वजन बढ़ाने में भी मदद करता है।



5. अजवायन
PunjabKesariबवासीर के रोगी को दही में अजवायन मिलाकर खाना चाहिए। चाहे तो अजवायन को पीस कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।



6. चावल
कई लोगों को सिर्फ आधे सिर में ही दर्द होती है। ऐसे में दही में उबले हुए चावल मिलाकर खाने से फायदा होता है।



7. सौंफ
PunjabKesariदही में सौंफ मिलाकर खाने से नींद न आने की समस्या दूर होती है। इसके अलावा पेट की गैस और जलन होने पर भी इसका सेवन कर सकते हैं।



8. ओट्स
ओट्स और दही के सेवन से शरीर को कैल्शियम, पोटेशियम और प्रोटीन मिलता है जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं।



9. ईसबगोल
लूज मोशन की समस्या होने पर दही में ईसबगोल मिलाकर खाएं। इससे तुरंत राहत मिलती है और यह कोलेस्ट्रोल घटाने में भी मदद करता है।



10. केला
PunjabKesariदही में केला मिलाकर खाने से पेट की कई समस्याएं दूर होती हैं और इससे ब्लड प्रैशर भी कंट्रोल में रहता है।

 

Related News