19 APRFRIDAY2024 1:51:00 PM
Nari

लंबी उम्र तक दिखना है जवां, तो करें इन फलों का भरपूर सेवन

  • Updated: 06 Mar, 2018 11:18 AM
लंबी उम्र तक दिखना है जवां, तो करें इन फलों का भरपूर सेवन

लड़का हो या लड़की, खूबसूरत तो हर कोई दिखना चाहता है हालांकि लड़कियां इस मामले में कुछ ज्यादा क्रेजी होती हैं। खूबसूरत स्किन पाने के लिए वह तरह- तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं लेकिन सिर्फ महंगे कास्मेटिक ही हमारी खूबसूरती बरकरार नहीं रखते बल्कि हमारी अच्छी डाइट भी हमें जवां दिखाने में मदद करता है।

आपकी स्किन को जवां रखने में फल बहुत ही फायदेमंद साबित होते हैं। चलिए आपको इसके बेमिसाल फायदों के बारे में बताएं।

1. विटामिन सी से भरपूर फल

PunjabKesari
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन करना चाहिए। संतरे, नीबू, कीनू और अंगूर जैसे फलों में विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है। यह स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते है। यह स्किन को लंबे समय तक चमकदार बनाए रखते हैं।

2. निखार पाने के लिए अन्य विटामिन भी है जरूरी

PunjabKesari
स्किन को टाईट करने के लिए अन्य विटामिन भी बहुत जरूरी होते हैं। विटामिन बी, डी और ई झुर्रियों की समस्या से दूर रखते हैं। इसके सेवन से लंबे समय तक जवान दिखा जा सकता है। इन विटामिन की पूर्ति के लिए स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, केले और सेब को अाहार में शामिल करना चाहिए। यह शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं। 

3. एंटी एजिंग एंटीआक्सिडेंट्स भी है जरूरी

PunjabKesari
चेहरे पर निखार पाने के लिए एंटी एजिंग एंटीआक्सिडेंट्स भी जरूरी तत्व है। यह उम्र को कम दिखाने में मददगार है। यह शरीर में ऑक्‍सीकरण की प्रक्रिया को धीमा करके झुर्रियों की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। इसकी पूर्ति के लिए आड़ू और खूबानी का सेवन करना चाहिए।

4. फाइबर युक्त फलों का करें सेवन

PunjabKesari
फाइबर युक्त फलों को खाने से पाचन तंत्र ठीक रहता है। पेट अच्छे से साफ होने पर चेहरे पर भी ग्लो बना रहता है। इन फलों में कैलोरी भी कम मात्रा में पाई जाती है। ऐवोकैडो, अमरूद, खूबानी, अंजीर और खजूर में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है।

5. इन फलों के सेवन से दिखें जवान

PunjabKesari
बढ़ती उम्र में जवान दिखने के लिए अपने आहार में विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट्स फलों का सेवन करें। इसके लिए क्रैनबेरीज, केले और अंगूर काफी फायदेमंद है। यह आपकी स्किन को निखार कर ग्लो बनाए रखते हैं।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News