19 APRFRIDAY2024 4:37:02 PM
Nari

रोज खाएं ये आहार, नहीं झड़ेंगे बाल! (pics)

  • Updated: 20 Oct, 2016 04:33 PM
रोज खाएं ये आहार, नहीं झड़ेंगे बाल! (pics)

बालों के झड़ने की समस्या गलत खान-पान और उनकी केयर न करने की वजह से होती है। ज्यादातर लड़कियां झड़ते बालों की समस्या से परेशान रहती है। अगर आप भी इस समस्या से गुजर रही है तो अपने शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व दें क्योंकि बालों के विकास के लिए इनकी बहुक अधिक जरूरत होती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ आहार के बारें में बताएंगे, जिनका सेवन करने से आप झड़ते बालों की समस्या से बचे रह सकते है। 

 


1. विटामिन बी-काम्पलेक्स

विटामिन बी-काम्पलेक्स की कमी से बाल कमजोर और झड़ने लगते है। यह स्कैल्प और बालों के रोम तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए हीमोग्लोबिन की मदद करता है। शरीर में इसकी कमी को पूरा करने के लिए चिकन,विटामिन बी की गोलियों का सेवन करें।  

 

2. दालें

बालों के स्कैल्प में तेल ग्रंथियां होती हैं, जो तेल उत्पन्न करने का काम करती हैं। इसी की कमी से बालों में सूखापन, रूसी और बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। ऐसे में दालों का सेवन करें।  

 

3. डेयरी प्रॉड्क्‍ट

अगर आपको बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं तो दूध से बने प्रोडक्‍ट खाने शुरु कीजिए। दही में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है, जो गंजापन दूर करने में सहायक होते है।

 

4. तिल के बीज

बालों को पर्याप्त ऑक्सीजन देने के लिए हीमोग्लोबिन की जरूरत होती है। हीमोग्लोबिन कमी से बाल कमजोर और नाजुक हो जाते हैं जिससे बाल झड़ने लगते हैं। ऐसे में तिल के बाज का सेवन करें। 

 

5. पालक

पालक में काफी पोषण, एंटीऑक्‍सीडेंट और विटामिन बी, सी और ई होते है। साथ ही इसमें पोटैशियम, ओमेगा-3, आइरन और कैल्‍शियम भी होता है। यह सब बालों को झड़ने से रोकता है।

Related News