25 APRTHURSDAY2024 10:15:58 PM
Nari

डिलीवरी के बाद खाएं ये आहार,बनी रहेगी सेहत

  • Updated: 04 Apr, 2017 12:02 PM
डिलीवरी के बाद खाएं ये आहार,बनी रहेगी सेहत

पंजाब केसरी(पेरेंटिग): मां बनने का सपना हर औरत का होता है लेकिन बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओं के शरीर में बहुत कमजोरी आ जाती है। अपनी सेहत का ख्याल रखना जितना जरूरी प्रैग्नेंसी के दौरान है उतनी ही जरूरी डीलीवरी के बाद भी है। बच्चा 6 महीने तक सिर्फ मां का ही दूध पीता है। अगर मां का शरीर कमजोर होगा तो बच्चे को भी भरपूर पोषण नहीं मिल पाएगा। आज हम कुछ ऐसे आहारों के बारे में बात कर रहे हैं जो डीलीवरी के बाद शरीर में आने वाली कमजोरियों को दूर करने में मददगार है। 


क्या खाएं डिलीवरी के बाद

1. डेयरी प्रॉडक्ट
बच्चे को जन्म देने के बाद मां को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। मां को अपने आहार में दूध,दही,पनीर और मक्खन जैसी हैल्दी चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। 

2. ब्राउन राइस
प्रैग्नेंसी में मां का वजन बहुत बढ़ जाता है। डिलीवरी के बाद हर महिला अपने बढ़े हुए वजन को जल्दी कम करना चाहती हैं। आप भी इस तरह ही कुछ सोच रही हैं तो डाइटिंग का ख्याल अपने मन से निकाल दें। इससे आपको और बच्चे को भी नुकसान होने का डर रहता है। शरीर मे ऊर्जा और पोषक तत्वों की मात्रा को बनाएं रखने के लिए आहार में ब्राउन राइस जरूर शामिल करें। 

3. अंडे
अंडे में प्रोटीन भरपूर मात्रा में शामिल होता है। बच्चों को दूध पिलाने के लिए प्रोटीन जैसे तत्व का होना बहुत जरूरी है। इसके रोजाना अंड़े का सेवन जरूर करें। इससे शरीर में फैटी एसिड की मात्रा में भी बढौतरी होती है। 

4. हरी पत्तेदार सब्जियां
बच्चे को जन्म देने के बाद शरीर में बहुत कमजोरी आ जाती है। इसे पूरा करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां,ब्रोकली,फलियां,पालक जरूर शामिल करें। इससे शरीर की कमजोरी दूर हो जाएगी। 

5. फल
केला,संतरा,मौसंमी,कीवी जैसे और भी खट्टे फलों को अपने आहार में शामिल करें। यह फल शरीर में उर्जा बनाएं रखने में मददगार है। डिलीवरी के बाद औरतों के शरीर में विटामिन सी की कमी हो जाती है। इसे पूरा करने में फलोें का सेवन जरूर करना चाहिए। 

Related News