24 APRWEDNESDAY2024 10:39:05 AM
Nari

गर्मियों में खाएंगे ये चीजें तो कभी नहीं होंगे बीमार

  • Updated: 24 May, 2018 11:14 AM
गर्मियों में खाएंगे ये चीजें तो कभी नहीं होंगे बीमार

गर्मियों में खाएं ये चीजें : गर्मियां में तापमान बुहत ज्यादा हो जाता है। इस समय शरीर में पानी की कमी होने लगती है। शरीर में पानी की कमी होने पर व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। एेसे में गर्मियों में अपनी डाइट की तरह ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इस मौसम में एेसी चीजे खानी चाहिए, जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होने के साथ ही उनकी तासीर भी ठंडी हो। आज हम आपको कुछ एेसी चीजों के बारे में बताएंगे जो गर्मी के साइड-इफेक्ट्स से हमे बचाती हैं। तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो इस मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने का काम करता है। 

 

1. नारियल पानी
नारियल पानी में मौजूद पौषक तत्व सेहत के लिए बहुत ही अच्‍छे माने जाते हैं। इसके अलावा इसको खाने से डिहाइड्रेशन, ब्लड प्रैशर, डायबिटीज और मोटापा कंट्रोल में रहता है। गर्मियों के मौसम नारियल पानी का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसके साथ ही यह पी.एच बैलेंस को ठीक रखने में सहायक है। खाली पेट नारियल पानी का सेवन नही करना चाहिए। कभी भूलकर भी पैक नारियल पानी नहीं पीना चाहिए। हमेशा ताजा नारियल पानी का सेवन ही करें।

 

2. नींबू पानी
नींबू पानी भी शरीर को रीहाइड्रेट करता है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले पौषक तत्व मोटापा कम करने में भी सहायक है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-सी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता हैं। ठंडे पानी में ताजा नींबू का रस और स्वीट्नर डालकर पीएं। सुबह 11 से 12 बजे के बीच में नींबू पानी पीने से ज्यादा फायदा होता है।


3. आइस्ड ग्रीन टी
दिन में तीन बार ग्रीन टी के सेवन से वजन बहुत जल्दी कम होता है। गर्मी से बचने के लिए ग्रीन टी में वर्फ डालकर पी सकते हैं। इसमें कैटेचिन्स होते हैं जो रोगों से लड़ने वाले एंटीऑक्सीडैंट्स है। ये तत्व तनाव तथा बेचैनी को कम करने में सहायक है। ग्रीन टी बैग्स में गर्म पानी डालकर उसे 3 से 5 मिनट तक छटा रहने दें। ठंडा हो जाने पर बैग्स हटा दें तथा 2 कम पानी त्था स्वीट्नर के साथ मिलाकर इसको पीएं।


4. छाछ
छाछ या लस्सी एक प्राकृतिक प्रोबायोटिक ड्रिंक है जो आंतड़ियों को ठंडा तथा बुरे बैक्टीरिया से लड़ने की शक्ति प्रदान करवाता है। इसके साथ ही ये पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायक है। जिन लोगों को पेट से संबंधित समस्याएं रहती है उनको रोजाना गर्मियों में छाछ का सेवन करना चाहिए। इसमें जीरा, काला नमक, काली मिर्च, हरा धनिया, हरी मिर्च, हींग और पुदीना आदि के साथ बना कर भी पीया जा सकता है। 


5. तरबूज
तरबूज एक ऐसा फल है, जिसे लोग गर्मियों में खूब खाना पसंद करते है। तरबूज में 92 प्रतिशत पानी की मात्रा होती हैं। इसके सेवन से शरीर डिहाइड्रेशन से बचा रहता है। तरबूज में सिट्रलाइन्स नामक एमिनो एसिड होता है। तरबूज को स्लाइसेज में काट कर खा सकते हैं आप चाहे तो इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं।  


6. ककड़ी
ककड़ी का सेवन सलाद के रूप में किया जाता है। फाइबर युक्त ककड़ी का खाने से गर्मी कम लगती है। इसमें कैल्शियम फास्फोरस, सोडियम और मैगनीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है। इसमें मौजूद आयोडीन शरीर को कई रोगों से बचाता है।


7. लीची 
लीची का फल गर्मियों के मौसम में  होता है। खाने में टेस्टी होने के साथ ही यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमे कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, विटामिन ए और बी कॉम्प्लेक्स पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन और मिनरल्स पदार्थ पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने का काम करता है।


8. सलाद 
सलाद में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो नैचुरल तरीके से फैट कम करने में सहायता करता है। इसके साथ ही सलाद शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। सलाद में कैलीरीज बहुत कम होती है। सलाद में खीरा, शिमला मिर्च, बंद गोभी, गाजर आदी जरूर शामिल करें। 


9. सत्‍तू
गर्मियों के मौसम में जीतना हो सके उतना सत्तू का सेवन करना चाहिए। इसकी तासीर ठंडी होती है। यह न केवल शरीर को हाइड्रेड करता है बल्कि यह शरीर के तापमान को भी कम करता है। जिन लोगों को इस मौसम में पेट से संबंधित कोई भी समस्या होती है उनको सत्तू का सेवन जरूर करना चाहिए 


10. संतरा
संतरा भी इस मौसम में बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्‍यूनिटी) और पोटेशियम को बढ़ाता है। इनका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती।


11. प्‍याज
लू से बचाव में प्‍याज बहुत कारगर है। प्‍याज में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। ये धूप से होने वाली बीमारियों से बचाने में मददगार हैं। प्‍याज को कच्‍चा खाया जा सकता है और सब्‍जी में डालकर भी इसका सेवन किया जा सकता है।
 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News