20 APRSATURDAY2024 1:22:41 PM
Nari

नवरात्रि व्रत में जरूर करें इन 4 चीजों का सेवन,रहेंगे स्वस्थ

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 21 Mar, 2018 04:38 PM
नवरात्रि व्रत में जरूर करें इन 4 चीजों का सेवन,रहेंगे स्वस्थ

नवरात्रि का त्यौहार भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। हफ्ते के 9 दिन चलने वाले इस त्यौहार में लोग देवी मां को खुश करने के लिए व्रत भी रखते हैं लेकिन व्रत रखते समय लोग अपनी सेहत का ख्याल रखना भूल जाते हैं। नवरात्रि के व्रत के साथ-साथ खुद को सेहतमंद रखना भी बहुत जरूरी है। आजकल लोग व्रत रखकर ज्यादातर समय पैकेट वाले चिप्स का सेवन करते हैं, जिससे आपको बार-बार भूख लगती है और यह सेहत लिए फायदेमंद भी नहीं होते। ऐसे में आज हम आपको ऐसे भोजन के बारे में बताएंगे, जिससे आपको दुगुणा ऊर्जा तो मिलेगी ही साथ इससे आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। चलिए जानते है व्रत के दौरान खाएं जाने वाले भोजन की न्यूट्रिशनल वैल्यू।   नवरात्रि व्रत रखने वाले हैं तो जरूर रखें सेहत का ख्याल, नहीं होंगे बीमार

 

1. सिंघाड़े का आटा
व्रत में हर कोई सिंघाड़े का आटे से बना भोजन करता हैं। प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, आयरन, कैल्शियम, सोडियम फास्फोरस, मैगनेट, पोटेशियम, आयोडीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर सिंघाड़े का आटा का आपको स्वस्थ रखने में मदद करेगा। इसलिए व्रत के दौरान इसका सेवन जरूर करें।

PunjabKesari

2. आलू
अक्सर लोग व्रत में आलू खाकर बोर हो जाते है लेकिन क्या आप जानते हैं आयरन और 70% पानी होता है, जोकि आपको स्वस्थ रखता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, बीटा कैरोटीन, आयरन, विटामिन B और C जैसे पोषक तत्व भी होते हैं, जोकि आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

PunjabKesari

3. दही
व्रत के दौरान बहुत कम लोग दही का सेवन करते हैं लेकिन फलों के मुकाबले दही में ज्यादा प्रोटीन, कैलोरी और ऊर्जा होती है। इसके अलावा इसका सेवन करने से आपको प्यास भी अधिक नहीं लगती और इससे आपका पेट भी भरा रहता है।  नवरात्रि स्पेशलः एनर्जी बनाए रखने के लिए पीएं नारियल पानी के साथ ये 6 जूस

PunjabKesari

4. फल
आजकल बहुत कम लोग नवरात्रि व्रत में फल का सेवन करते हैं। नवरात्रि व्रत के दौरान कम से कम 1 बार फल आहार का सेवन जरूर करना चाहिए। आप नवरात्रि व्रत में सेब, केला, चीकू, पपीता, तरबूज, और मीठे अंगूर खा सकते हैं। इसके अलावा आप व्रत के दौरान करौदा, आंवला का रस, लौकी का रस और नारियल पानी भी पी सकते हैं।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News